Home Sports धोनी पिता की तरह, बेबी मलिंगा की दिल की बात आई जुबां पर, बोले- माही भाई…

धोनी पिता की तरह, बेबी मलिंगा की दिल की बात आई जुबां पर, बोले- माही भाई…

0
धोनी पिता की तरह, बेबी मलिंगा की दिल की बात आई जुबां पर, बोले- माही भाई…

[ad_1]

हाइलाइट्स

एमएस धोनी युवाओं की काफी मदद करते हैं श्रीलंकाई युवा पेसर ने माही को पिता समान बताया

नई दिल्ली. श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीषा पथिराना ने महेंद्र सिंह धोनी को पिता के समान बताते हुए उनसे एक सीजन और खेलने का आग्रह किया है. पथिराना और धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से आईपीएल में खेल रहे हैं. इस युवा तेज गेंदबाज को धोनी से काफी कुछ सीखने को मिल रहा है जिससे पथिराना बहुत खुश हैं. बेबी मलिंगा के नाम से विख्यात पथिराना का कहना है कि माही भाई की छोटी छोटी सलाह उनके आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं. इस 21 साल के गेंदबाज ने 2022 में आईपीएल में पदार्पण किया था और तब से वह सीएसके की तेजी गेंदबाजी इकाई के प्रमुख स्तंभ हैं. उनके शानदार प्रदर्शन पिछले सत्र में सीएसके को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी.

एमएस धोनी (MS Dhoni) से मिले मार्गदर्शन पर मथीषा पथिराना ने कहा, ‘मेरे पिता के बाद, मेरे क्रिकेट जीवन में ज्यादातर वही (एमएसडी)  पिता जैसी भूमिका निभाते हैं. वह हमेशा मेरा ख्याल रखते हैं और मुझे कुछ मार्गदर्शन देते रहते हैं. यह ऐसा ही है जैसे मेरे पिता घर में करते हैं.’उन्होंने सीएसके के  यूट्यूब चैनल पर ‘लायंस अप क्लोज’ कार्यक्रम में कहा, ‘मुझे लगता है कि वह मुझसे जितनी बातें साझा करते है उतना काफी है. वह मैदान के अंदर या बाहर बहुत ज्यादा बात नहीं करते है लेकिन मुझे छोटी-छोटी बातें बताते रहते हैं. इससे बहुत फर्क पड़ता है और इससे मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ता है.’

VIDEO: क्या ऋषभ पंत से शादी करेंगी? उर्वशी रौतेला ने 2 शब्दों में दिया जवाब

मैं गुस्से में कब मिला… बता? तेरी जगह एक पत्थर.. यशस्वी जायसवाल पर भड़के आर अश्विन, सुनाया पुराना किस्सा

पथिराना 13 विकेट ले चुके हैं
श्रीलंका के इस गेंदबाज के लिए आईपीएल का मौजूदा सत्र अब तक अच्छा रहा है. वह 13 विकेट के साथ मुस्तफिजुर रहमान (14) के बाद टीम के दूसरे सफल गेंदबाज हैं. उन्होंने इस दौरान 7.68 की औसत से रन खर्च किए हैं. पथिराना ने कहा, ‘वह (धोनी) जानते हैं कि खिलाड़ियों का मनोबल कैसे बनाए रखना है. मैदान के बाहर हम ज्यादा बात नहीं करते.  मुझे अगर उनसे कुछ पूछना होगा तो निश्चित रूप से मैं उनके पास जाऊंगा और उनसे पूछूंगा.’ माना जा रहा है कि धोनी के लिए आईपीएल का यह आखिरी सत्र होगा लेकिन पथिराना ने भावनात्मक रूप से धोनी से कम से कम एक और सत्र में खेलना जारी रखने का अनुरोध किया है.

‘माही भाई प्लीज मेरे साथ एक और सीजन खेल लो’
बकौल मथीसा पथिराना, ‘माही भाई, अगर आप एक और सत्र खेल सकते हैं, तो कृपया मेरी मौजूदगी में (हंसते हुए) हमारे साथ खेलें.’ चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल के इस सीजन 10 मैचों में पांच जीत से 10 अंक के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर है.

Tags: Chennai super kings, Csk, Ms dhoni

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here