Home Sports IPL 2024: मिचेल स्टार्क ने पहली बार कराए पैसे वसूल, 4 गेंद में 3 विकेट लेकर दिलाई जीत, देखें VIDEO

IPL 2024: मिचेल स्टार्क ने पहली बार कराए पैसे वसूल, 4 गेंद में 3 विकेट लेकर दिलाई जीत, देखें VIDEO

0
IPL 2024: मिचेल स्टार्क ने पहली बार कराए पैसे वसूल, 4 गेंद में 3 विकेट लेकर दिलाई जीत, देखें VIDEO

[ad_1]

नई दिल्ली. कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस को 24 रन से हराया. केकेआर ने मुंबई को 170 रन का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में मुंबई ने 18 ओवर में 7 विकेट पर 132 रन बना लिए थे. क्रीज पर टिम डेविड थे इसलिए जीत की उम्मीद कायम थी. लेकिन 19वां ओवर लेकर आए मिचेल स्टार्क ने 4 गेंद के अंतराल में 3 विकेट लेकर मुंबई इंडियंस की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

मिचेल स्टार्क आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें 24.75 करोड़ रुपए की भारी-भरकम रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया है. स्टार्क पर केकेआर की इस उम्मीद पर खरा उतरने का दबाव है, जो कम से कम शुरुआती मैचों नहीं हुआ. इससे उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा था. लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस गेंदबाद ने उस वक्त सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया, जब केकेआर को इसकी सख्त जरूरत थी. इसलिए कम से कम इस मैच में तो यह कहा ही जा सकता है कि मिचेल स्टार्क ने पैसे वसूल करा दिए.

IPL 2024: हार्दिक पंड्या को नहीं मिल रहे सवालों के जवाब, मुंबई की हार के बाद बोले- थोड़ा वक्त लगेगा…

T20 World Cup squad: वेस्टइंडीज की तूफानी टीम घोषित, रसेल जैसे ऑलराउंडर असली ताकत, नरेन ने ठुकराया ऑफर

मिचेल स्टार्क जब मुंबई की पारी का 19वां ओवर लेकर आए तो टिम डेविड ने पहली गेंद पर जोरदार छक्का लगाया. मिचेल इससे पहले आरसीबी के खिलाफ आखिरी ओवर में 3 छक्के खा चुके थे और केकेआर के फैंस के जेहन में वही यादें ताजा हो आईं. लेकिन मिचेल स्टार्क यूं ही दिग्गजों में शुमार नहीं हैं. वे बार-बार एक ही गलती नहीं करते. इस बार मिचेल अलग अंदाज में सामने थे और उन्होंने छक्का लगाने वाले टिम डेविड को अगली ही गेंद पर श्रेयस अय्यर के हाथों कैच करवा दिया. स्टार्क ने इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर पीयूष चावला और पांचवीं गेंद पर कोएत्जी को बोल्ड किया.

Tags: IPL 2024, Kolkata Knight Riders, Mitchell Starc



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here