Home Sports बांग्लादेश में T20 WC 2024, खूंखार टीमों के ग्रुप में भारत,पाकिस्तान से मैच कब

बांग्लादेश में T20 WC 2024, खूंखार टीमों के ग्रुप में भारत,पाकिस्तान से मैच कब

0
बांग्लादेश में T20 WC 2024, खूंखार टीमों के ग्रुप में भारत,पाकिस्तान से मैच कब

[ad_1]

दुबई. भारत और पाकिस्तान के मुकाबले सिर्फ आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट के दौरान ही देखने को मिलते हैं. फैंस को यह सौगात इस साल कई बार मिलने वाली है. पुरुष टी20 विश्व कप बाद होने वाले महिला टी20 विश्व कप का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. भारत को इस साल तीन से 20 अक्टूबर तक बांग्लादेश में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए रविवार को गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में जगह मिली.

भारत के सभी ग्रुप मैच सिलहट में खेले जाएंगे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा घोषित नौवें महिला टी20 विश्व कप के कार्यक्रम के अनुसार भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत चार अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी. छह अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी. भारतीय टीम तीसरा मैच नौ अक्टूबर को पहले क्वालीफायर से खेलेगी जिसका अभी फैसला नहीं हुआ है. टीम को अपना अंतिम ग्रुप मैच 13 अक्टूबर को छह बार के विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से खेलना है.

FIRST PUBLISHED : May 5, 2024, 15:00 IST

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here