[ad_1]
पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के लिए टीम का ऐलान नहीं किया है पीसीबी ने हर खिलाड़ी को करोड़ों देने का किया वादा
नई दिल्ली. बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम अगर टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने में सफल हो जाती है तो फिर पीसीबी अपने खिलाड़ियों को मालामाल कर देगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने खिलाड़ियों के लिए कैश प्राइज का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान टीम वर्ल्ड चैंपियन बनती हैं तो प्रत्येक खिलाड़ियों को 1 लाख डॉलर ( करीब 2.77 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) प्राइज के तौर पर दिए जाएंगे. टी20 विश्व कप के 9वें एडिशन का आयोजन 2 से 29 जून तक विंडीज और अमेरिका में होगा. इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक विश्व कप के लिए अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है.
पीसीबी के नए नवेले चेयरमैन मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) रविवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पहुंचे. यहां उन्होंने पाकिस्तान टीम से लगभग 2 घंटे तक बातचीत की. आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान टीम का कैंप शनिवार से शुरू हुआ है. पीसीबी ने नकवी के साथ खिलाड़ियों की बातचीत का एक वीडियो अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है. इसमें पीसीबी चेयरमैन नकवी को खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ के साथ हाथ मिलाते देखा जा सकता है.
6 मैच… 13 विकेट, सीएसके के मैच विनर प्लेयर ने मुकाबले से पहले भारत छोड़ा, लौटना मुश्किल
वह अपनी पूरी जान लगा देता है… पिता के निधन के बाद भी खेलता रहा… गावस्कर ने बताई सिराज की असली ताकत
‘जीत आपकी और हार हमारी होगी’
इस मौके पर मोहसिन नकवी ने कहा कि विश्व कप जीतने की तुलना में पुरस्कार राशि का कोई महत्व नहीं है, उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम विश्व कप में पाकिस्तान का झंडा बुलंद करेगी. पीसीबी प्रमुख ने खिलाड़ियों को बिना किसी दबाव के खेलने और कड़ी प्रतिस्पर्धा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया. बकौल नकवी, ‘जीत आपकी होगी और हार मेरी. किसी की परवाह मत करो. केवल पाकिस्तान के लिए खेलें. मैदान पर टीम वर्क का प्रदर्शन करें और जीत आपकी होगी.’ इस तरह से नकवी ने खिलाड़ियों में जान फूंकी.
टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान को आयरलैंड और इंग्लैंड से भिड़ना है
पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप से पहले आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी. आयरलैंड के खिलाफ सीरीज का आगाज 10 मई को होगा. दूसरार टी20 मैच 12 को जबकि तीसरा और आखिरी टी20 14 मई को खेला जाएगा. इसके बाद पाकिस्तान की टीम 4 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. सीरीज का पहला मैच 22 मई को लीड्स में खेला जाएगा.
Tags: Pakistan cricket team, Pcb, PCB Chairman, T20 World Cup
FIRST PUBLISHED : May 5, 2024, 18:26 IST
[ad_2]
Source link