Home Sports वह पूरी जान लगा देता है, पिता के निधन के बाद.. गावस्कर ने सिराज की तारीफ की

वह पूरी जान लगा देता है, पिता के निधन के बाद.. गावस्कर ने सिराज की तारीफ की

0
वह पूरी जान लगा देता है,  पिता के निधन के बाद.. गावस्कर ने सिराज की तारीफ की

[ad_1]

हाइलाइट्स

सिराज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ2 विकेट लिए लंबे समय बाद सिराज गेंदबाजी में पुरानी लय में दिखे

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने पेसर मोहम्मद सिराज की जमकर प्रशंसा की है. सिराज ने आईपीएल मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी के लिए 2 विकेट चटकाए. उन्होंने गुजरात के कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपरी रिधिमान साहा को पवेलियन भेजा. इस मुकाबले में सिराज पुरानी लय में नजर आए. लंबे समय बाद सिराज की खतरनाक गेंदबाजी को देखकर दिग्गज गावस्कर ने कहा कि सिराज का आत्मविश्वास और कभी हार नहीं मानने वाला रवैया उसकी असली ताकत है.

आरसीबी बनाम गुजरात (RCB vs GT) आईपीएल मैच में पावरप्ले के दौरान मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने 2 विकेट चटकाते हुए शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा को पवेलियन भेजा जिससे टाइटंस की टीम शनिवार को 19.3 ओवर में सिर्फ 147 रन ढेर हो गई. गावस्कर ने ‘स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट लाइव’ पर कहा, ‘हर बार जब आप मोहम्मद सिराज को देखते हैं, तो आप जानते हैं कि वह अपनी जान लगा देगा. उस समय को याद करें जब उसके पिता का निधन हो गया था, जब वह ऑस्ट्रेलिया में था. वह खेलता रहा. बहुत से लोग वापस जाना चाहेंगे क्योंकि आपके माता-पिता आपको बहुत प्यारे होते हैं. लेकिन मुझे लगता है कि उसे अहसास हुआ कि भारत के लिए खेलना महत्वपूर्ण था. इसके अलावा, उस स्तर पर उसकी जगह पक्की नहीं थी. एक स्थापित खिलाड़ी शत प्रतिशत चला गया होता.’

36 की उम्र में ठोका 64वां शतक… नेशनल टीम से हुआ बाहर तो पहुंच गया विदेश.. चयनकर्ताओं को लंदन से दिया जवाब

NADA ने हमें अंधेरे में रखा… बजरंग पूनिया सस्पेंशन मामले में नया मोड़, WADA से शिकायत करेगा भारतीय कुश्ती महासंघ

‘याद करो… जब उसने स्मिथ को भेजा था पवेलियन’
गावस्कर ने कहा, ‘और याद रखें कि उन्होंने उस गाबा टेस्ट मैच में कितनी शानदार गेंदबाजी की थी. स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ी को आउट करना, जब वह 55 रन पर था… तो यह मोहम्मद सिराज की असली ताकत है, आत्मविश्वास और मैदान पर कभी हार नहीं मानने वाला रवैया.’ सिराज आईपीएल के इस सीजन में 10 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं. आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले सिराज का लय में आना टीम के लिए अच्छी खबर है.

Tags: IPL 2024, Mohammed siraj, Rcb, Sunil gavaskar

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here