[ad_1]
Ruturaj Gaikwad: पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 53वां मैच खेला गया. इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीता और चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. इस टॉस के साथ ही ऋतुराज के नाम बतौर कप्तान एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. धोनी के कप्तानी से हटने के फैसले के बाद ऋतुराज को चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कमान मिली. ऋतुराज का बतौर कप्तान यह पहला आईपीएल सीजन है. वह आईपीएल के एक सीजन में शुरुआती 11 मैच खेलते हुए सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले संयुक्त रूप से पहले कप्तान बन गए हैं.
ऋतुराज के नाम अनचाहा रिकॉर्ड
ऋतुराज गायकवाड़ ने पंजाब के खिलाफ इस सीजन का अपना 11वां मैच खेला. वह किसी आईपीएल सीजन के शुरुआती 11 मैचों में सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले संजू सैमसन के साथ संयुक्त रूप से पहले कप्तान बन गए हैं. संजू सैमसन ने 2022 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए शुरुआती 11 मैचों में 10 टॉस हारे थे. इस सीजन ऋतुराज 10 बार टॉस हार चुके हैं. ऋतुराज इस सीजन सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले कप्तान भी हैं.
आईपीएल सीजन के पहले 11 मैचों में सबसे ज्यादा टॉस हारे
10- 2022 में राजस्थान रॉयल्स
10- 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स
9 – 2011 में मुंबई इंडियंस
9 – 2013 में दिल्ली कैपिटल्स
[ad_2]
Source link