Home Sports Kkr vs Lsg: कुछ देर में आमने सामने होगी कोलकाता-लखनऊ, कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, देखें संभावित XI

Kkr vs Lsg: कुछ देर में आमने सामने होगी कोलकाता-लखनऊ, कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, देखें संभावित XI

0
Kkr vs Lsg: कुछ देर में आमने सामने होगी कोलकाता-लखनऊ, कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, देखें संभावित XI

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 54वां मुकाबला आज 5 मई को कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इसके लिए तैयार है. मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. यह मैच लखनऊ के होम ग्राउंड ईकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें अपने पिछले पिछले मुकाबले जीतकर आ रही है. कोलकाता की टीम ने मुंबई इंडियंस को हराया था तो वहीं, लखनऊ सुपरजायंट्स ने भी पिछले मैच में मुंबई को ही हराया था. मैच से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग XI.

कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम आईपीएल में अब तक कुल 4 बार आमने सामने आई है. इस दौरान लखनऊ सुपरजायंट्स का पलड़ा भारी रहा है. लखनऊ सुपरजायंट्स ने 4 में से 3 मुकाबलों में जीत हासिल की है. तो वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स ने एक मुकाबला जीता है. लखनऊ का पलड़ा यहां भारी रहा है. हालांकि, इस बार होम ग्राउंड पर खेलना लखनऊ के लिए फिर पॉजिटिव साबित हो सकता है.

विराट ने दिनेश कार्तिक के सामने झुकाया सिर, मैच प्रेजेंटेशन के दौरान दिखा शानदार नजारा, VIDEO वायरल

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित XI: केएल राहुल(कप्तान/विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, निकलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, अरशद खान, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस

कोलकाता नाईट राइडर्स की संभावित XI: फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान) रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसल

Tags: IPL 2024, Kolkata Knight Riders, Lucknow Super Giants

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here