Home Breaking News Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सपाट बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 17 अंक ऊपर, निफ्टी 22450 से फिसला

Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सपाट बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 17 अंक ऊपर, निफ्टी 22450 से फिसला

0
Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सपाट बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 17 अंक ऊपर, निफ्टी 22450 से फिसला

[ad_1]

Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Sensex Nifty Share Market News and Updates

शेयर मार्केट
– फोटो : Agency

विस्तार


हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार होता दिखा। इस दौरान जहां सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ वहीं निफ्टी 33 अंक टूट गया। सोमवार के करोबारी सत्र के दौरान कोटक बैंक के शेयरों में पांच प्रतिशत की बढ़त दिखी वहीं टाइटन के शेयर सात प्रतिशत तक टूट गए। सोमवार को सेंसेक्स 17.39 (0.02%) अंकों की बढ़त के साथ 73,895.54  पर बंद हुआ। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 33.15 (0.15%)  अंक टूटकर 22,442.70 पर बंद हुआ।

सोमवार को बाजार बंद होने दौरान बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

सेंसेक्स के शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में पांच प्रतिशत की बढ़त दिखी। इससे पहले कंपनी ने मार्च तिमाही में 25 प्रतिशत की वृद्धि की जानकारी दी है। इस दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा 5,302 करोड़ रुपये रहा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, टेक महिंद्रा और इंडसइंड बैंक के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए।

मार्च तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद टाइटन के शेयर 7% टूटे

वहीं मार्च तिमाही के आंकड़े कमजोर रहने के बाद टाइटन के शेयर 7 प्रतिशत तक टूट गए। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, बजाज फाइनांस और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई। घरेलू बाजार में सोमवार को एक रेंज में कारोबार होता दिखा।

सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान ब्रेट क्रेड 0.80% की बढ़त के साथ 83.62 डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 2,391.98 करोड़ के इक्विटी शेयरों की बिकवाली की। एशियाई बाजारों में शंघाई और हॉन्गकांग के बाजार हरे निशान पर बंद हुए। वहीं, जापान और दक्षिण कोरिया के बाजार बंद थे। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 732.96 अंक फिसलकर 73,878.15 पर बंद हुआ था वहीं एनएसई निफ्टी 172.35 अंक गिरकर 22,475.85 पर पहुंच गया था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here