[ad_1]
नई दिल्ली. ऐसे कई क्रिकेटर हैं, जिन्होंने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन कर टी20 वर्ल्ड कप के लिए घोषित नेशनल टीमों में जगह बनाई है. सुनील नरेन भी आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन वह कप्तान द्वारा मनाने के बावजूद भी विश्व कप खेलने के लिए तैयार नहीं हैं. इस बीच भारतीय क्रिकेटर वरुण एरोन ने वेस्टइंडीज को सलाह देते हुए कहा है कि विश्व कप के लिए वे गौतम गंभीर को मेंटर चुनें.
वरुण एरोन ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, “वेस्टइंडीज को विश्व कप के लिए गौतम गंभीर को अपना मेंटर बनाना चाहिए. वही एक ऐसे इंसान हैं जो सुनील नरेन को रिटायरमेंट वापस लेने के लिए कह सकते हैं. सुनील नरेन आईपीएल में कमाल के रहे हैं. इसलिए टीम में उनका होना वेस्टइंडीज के लिए विश्व कप में कारगर साबित होगा.”
टी20 विश्व कप से पहले सौरव गांगुली ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी 2 टीमें फाइनल में पहुंचेगी
बता दें कि सुनील नरेन ऑरेंज कैप की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं और पर्पल कैप की लिस्ट में छठे नंबर पर है. कोलकाता नाइटराइडर्स के ऑलराउंडर सुनील नरेन इस टी20 लीग में 41.90 की औसत और 183.66 स्ट्राइक रेट से 461 रन बनाए हैं. इसमें एक शतक शामिल हैं. उन्होंने 14 विकेट झटके हैं और सिर्फ 5 गेंदबाज ही उनसे ज्यादा विकेट ले पाए हैं, वह वेस्टइंडीज की टीम में नहीं दिखेंगे.
टी20 विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), अल्जारी जोसेफ (उप-कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, शिमरन हेटमायर, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, निकलस पूरन, शाई होप, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड.
Tags: Gautam gambhir, Sunil narine, T20 World Cup, West indies
FIRST PUBLISHED : May 6, 2024, 15:46 IST
[ad_2]
Source link