Home Breaking News CISCE Result 2024: आईसीएसई, आईएससी के नतीजे जारी; लड़कों से आगे निकलीं लड़कियां, यहां जानें उत्तीर्ण प्रतिशत

CISCE Result 2024: आईसीएसई, आईएससी के नतीजे जारी; लड़कों से आगे निकलीं लड़कियां, यहां जानें उत्तीर्ण प्रतिशत

0
CISCE Result 2024: आईसीएसई, आईएससी के नतीजे जारी; लड़कों से आगे निकलीं लड़कियां, यहां जानें उत्तीर्ण प्रतिशत

[ad_1]

CISCE Result 2024: ICSE 10th, ISC 12th results released; How to check results, read here

CISCE ICSE 10th, ISC 12th Board Results
– फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार


CISCE 10th, 12th Result 2024: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने आज, 06 मई को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cince.org पर  जाकर देख सकते हैं। 

12वीं का रिजल्ट 98.19%

इस साल आईएससी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 1 लाख छात्र शामिल हुए थे। इसमें 52 हजार से अधिक लड़के और 47 हजार से अधिक लड़कियां शामिल थीं। कक्षा 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत इस वर्ष 98.19% दर्ज किया गया है। 

इस साल भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। आईएससी परिणामों के अनुसार, लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.92% रहा। वहीं, लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.53% है। आईएससी कक्षा 12वीं के अंक डाउनलोड करने के लिए छात्र को अपनी यूजर आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

10वीं का रिजल्ट 99.47% 

इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 2,43,617 छात्र शामिल हुए थे। लड़कियों ने 99.65% उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल करके लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 99.31% रहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here