[ad_1]
नेटफ्लिक्स का शो हीरामंडी इन दिनों हर तरफ से तारीफें बटोर रहा है। लोगों के साथ फिल्मी हस्तियों को भी यह वेब सीरीज खूब पसंद आ रही है। कई सितारों के प्रशंसा करने के बाद अब इस लिस्ट में अक्षय कुमार और फिल्मकार शेखर कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में दोनों ने संजय लीला भंसाली के इस शो की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना की।
Sanjay Leela Bhansali’s cinematic art is so seductive. He pulls you into his world and mesmerises you. His images stayed with me long after I binge watched the whole of #Heeramandi in one go.. and what an effective performance by Monisha Koirala @mkoirala
Finally #Netflix is…
— Shekhar Kapur (@shekharkapur) May 6, 2024
वहीं, अक्षय कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शो का एक पोस्टर साझा किया और लिखा, “हीरामंडी देख रहा हूं, इतना भव्य दृश्य। बहुत अच्छा लग रहा है, सोनाक्षी सिन्हा और भंसाली प्रोडक्शंस।”हीरामंडी में मनीषा कोइराला के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, फरदीन खान, शेखर सुमन जैसे कई सितारे मौजूद हैं। इस वेब सीरीज को देश भर में बेशुमार प्यार मिल रहा है।
अक्षय के वर्क फ्रंट की बात करें तो बड़े मियां छोटे मियां के बाद वे इन दिनों राजस्थान में अपनी आगामी फिल्म जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अरशद वारसी भी नजर आने वाले हैं।
[ad_2]
Source link