[ad_1]

कुलगाम में मुठभेड़
– फोटो : अर्शिद मीर
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के जिला कुलगाम के रेडवानी इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। इनमें से दो आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शवों की पहचान किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। ऑपरेशन अभी चल रहा है। कश्मीर जोन पुलिस ने यह जानकारी दी है।
सोमवार देर रात आतंकियों के साथ शुरू हुई मुठभेड़ मंगलवार सुबह दूसरे दिन फिर शुरू हुई। देर रात कुलगाम के रेडवानी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस, सीआरपीएफ, सेना की टीम मौके पर पहुंची।
Bodies of 02 #terrorists killed in the anti-terrorist operation recovered so far. Identity & affiliation being ascertained. #Operation in progress. Further details shall follow.@JmuKmrPolice https://t.co/qgOUVcI3gk
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) May 7, 2024
सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। इलाके में प्रवेश तथा निकासी के सभी रास्तों को सील कर दिया गया। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी।
हालांकि, देर रात तक कोई आतंकी मारा नहीं गया। अंधेरा होने की वजह से सुरक्षाबलों की ओर से अतिरिक्त सतर्कता बरती गई, ताकि किसी प्रकार का नुकसान न होने पाए। मंगलवार सुबह एक बार फायरिंग शुरू हुई।
[ad_2]
Source link