Home Breaking News LS Election: अमित शाह बोले- कांग्रेस की गोद में बैठे हैं लालू-तेजस्वी, इंडी गठबंधन सत्ता में आया तो ऐसा होगा

LS Election: अमित शाह बोले- कांग्रेस की गोद में बैठे हैं लालू-तेजस्वी, इंडी गठबंधन सत्ता में आया तो ऐसा होगा

0
LS Election: अमित शाह बोले- कांग्रेस की गोद में बैठे हैं लालू-तेजस्वी, इंडी गठबंधन सत्ता में आया तो ऐसा होगा

[ad_1]

Bihar News: Home Minister Amit Shah targets Lalu Yadav, Congress, Rahul Gandhi; Ujiarpur, Lok Sabha Election

गृह मंत्री अमित शाह।
– फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार


भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नित्यानंद राय के समर्थन में वोट के लिए गृह मंत्री अमित शाह उजियारपुर पहुंचे। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय के नारे लगवाकर किया। बिहार की 40 की 40 सीटें जीताने की अपील उन्होंने की। अमित शाह ने कहा कि देश की जनता को यह तय करना है कि अगले पांच साल के लिए देश का प्रधानमंत्री कौन होगा? पूरे देश में लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते हैं। उजियारपुर वालों से कहने आया हूं कि आप मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं तो कमल छाप पर वोट दें। आपका एक-एक वोट मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगा। 

 उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन अगर सत्ता में आया तो बिहार ही नहीं, पूरे देश में जंगलराज आ जाएगा। मैं लालू यादव को कहना चाहता हूं। इसी कांग्रेस ने पिछड़ों का विरोध किया। मंडल कमीशन का विरोध किया। पिछड़ा समाज के विरोधी कांग्रेस की गोद में लालू व इनके बेटे बैठे हैं। भाजपा ने सबसे पहले पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग का प्रधानमंत्री बनाया है। गरीब चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री बनाया है। अमित शाह ने कहा कि लालू जी के लालटेन व पंजे के साथ अन्याय, भूखमरी, गरीबी तो एनडीए के साथ आने पर डबल इंजन सरकार मिलेगी जो बिहार को आगे बढ़ाएगी। अमित शाह ने बिहार के विकास के लिए नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा दी गयी राशि और विकास परियोजनाओं का जिक्र किया। समस्तीपुर में बन रहे सिक्सलेन आदि के बारे में उन्होंने बताया।

कुशवाहा समाज को भी लालू ने अपमानित किया

गृह मंत्री ने कहा कि कुशवाहा समाज को भी लालू जी ने हमेशा अपमानित किया। मोदी जी ने उपेन्द्र कुशवाहा जी को आगे बढ़ाया और सम्राट चौधरी को उपमुख्यमंत्री बनाया। कुशवाहा समाज को आगे बढ़ाने का काम मोदी जी ने किया। कल झारखंड में इंडी गठबंधन के मंत्री के सचिव के नौकर के यहां से 30 करोड़ रुपये मिले। इसके 2 महीने पहले कांग्रेस सांसद के यहां से 350 करोड़ रुपया मिला, इससे कुछ समय पहले ममता बनर्जी के मंत्री के घर 51 करोड़ रुपया मिला। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी और रातों रात सारे मुस्लिम समाज को, पिछड़ेपन का सर्वे किए बगैर पिछड़ा घोषित कर दिया और पिछड़े समाज का 5 प्रतिशत आरक्षण काटकर मुसलमानों को दे दिया।  

परिवारवाद और जातिवाद पर हमला

अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद और जातिवाद व तुष्टिकरण को समाप्त किया है। कांग्रेस पार्टी व इनके साथी लालू जी कहते थे गरीबी हटाओ लेकिन गरीबी नहीं हटती थी। नरेंद्र मोदी सरकार के मुफ्त अनाज योजना का बखान अमित शाह ने किया। कांग्रेस और राजद एक होकर भाजपा-जदयू के खिलाफ लड़ रही है। लालू यादव ने बिहार को जंगलराज में बदलकर रख दिया। राबड़ी-लालू शासनकाल आप याद किजिए। एनडीए की सरकार बनी तो सबके साथ अत्याचार बंद हुआ। 

..

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here