Home Sports MI vs SRH: सूर्या ने शतक से बिगाड़ा हैदराबाद का गेम, टी20 वर्ल्ड कप से पहले चमके हार्दिक, घर में मुंबई की जीत

MI vs SRH: सूर्या ने शतक से बिगाड़ा हैदराबाद का गेम, टी20 वर्ल्ड कप से पहले चमके हार्दिक, घर में मुंबई की जीत

0
MI vs SRH: सूर्या ने शतक से बिगाड़ा हैदराबाद का गेम, टी20 वर्ल्ड कप से पहले चमके हार्दिक, घर में मुंबई की जीत

[ad_1]

MI vs SRH IPL 2024: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन शर्मनाक रहा है. घर हो या बाहर हार्दिक पांड्या एंड कंपनी हार में दबी नजर आई. प्लेऑफ से बाहर होने के बाद मुंबई की टीम ने पहला शिकार हैदराबाद को बनाया है. हार्दिक की टीम ने अपने होम ग्राउंड पर हैदराबाद को मात देकर प्लेऑफ के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं. इस मैच के हीरो विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा साबित हुए. महज 31 रन पर मुंबई के तीन विकेट गिरने के बाद सूर्या और तिलक ने खूंटा गाढ़ा और हैदराबाद को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. मुंबई ने इस मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज की. 

हार्दिक ने जीता था टॉस

मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जवाबी कार्यवाही में सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 48 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी. लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने बुरी तरह से शिकंजा कस लिया. ट्रेविस हेड को हटा दें तो टॉप ऑर्डर से लेकर मिडिल ऑर्डर तक बड़े-बड़े धुरंधर ध्वस्त नजर आए. लेकिन 9वें नंबर पर बैटिंग करते हुए पैट कमिंस ने 35 रन की पारी खेल जैसे-तैसे टीम को 173 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया. 

सूर्या ने ठोका शतक

मुंबई की टीम ने महज 31 रन के स्कोर पर अपने 3 अहम बल्लेबाजों को खो दिया था. जिसके बाद बैटिंग करने आए सूर्यकुमार यादव अलग रंग में नजर आए. उन्होंने ताबड़तोड़ 51 गेंद में 102 रन की मैच विनिंग पारी खेली. जिसमें 12 चौके और 6 छक्के शामिल थे. दूसरे छोर पर उनका साथ तिलक वर्मा ने दिया, उन्होंने 37 रन की नाबाद पारी खेली. दोनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते मुकाबला एकतरफा नजर आया. मुंबई की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी भी देखने को मिली. 

गेंदबाजी में चमके हार्दिक

टी20 वर्ल्ड कप से पहले हार्दिक पांड्या से गेंदबाजी की मांग हो रही थी. बल्लेबाजी में हार्दिक अच्छी फॉर्म में नजर नहीं आ रहे थे. हार्दिक ने हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट अपने नाम किए. हार्दिक के अलावा पीयूष चावला ने भी 3 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. बुमराह और अंशुल कंबोज के खाते 1-1 विकेट आया. इस हार के बाद प्लेऑफ के लिए हैदराबाद की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं. अब टीम के लिए हर मुकाबला करो या मरो की स्थिति के समान होगा. साथ ही टीम को दूसरी टीमों की हार पर भी निर्भर रहना होगा. 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here