Home Breaking News IPL 2024: हैदराबाद पर मुंबई की जीत से बदला प्लेऑफ का समीकरण, जानें किस टीम को राहत, किसे नुकसान?

IPL 2024: हैदराबाद पर मुंबई की जीत से बदला प्लेऑफ का समीकरण, जानें किस टीम को राहत, किसे नुकसान?

0
IPL 2024: हैदराबाद पर मुंबई की जीत से बदला प्लेऑफ का समीकरण, जानें किस टीम को राहत, किसे नुकसान?

[ad_1]

आईपीएल 2024 का सीजन अब धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की ओर पहुंच रहा है जहां सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। शीर्ष की दो टीमें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स 16-16 अंक लेकर सुखद स्थिति में है और इनका अंतिम चार में प्रवेश करना लगभग तय हो गया है। असली मुकाबला तीसरे और चौथे स्थान के लिए है जिसके लिए टीमें मेहनत कर रही है। हर सीजन की तरह इस बार भी निचले स्थान पर चल रही टीमें दूसरों का गणित बिगाड़ रही हैं और ऐसा ही कुछ सोमवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच के दौरान भी देखने मिला। इस मैच में मुंबई ने हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ की दौड़ को रोचक बना दिया है। 




सूर्यकुमार ने किया कमाल 

सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 173 रन बनाए। जवाब में टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में शामिल सूर्यकुमार ने मुंबई के लिए इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 51 गेंदों का सामना किया और 102 रन बनाए। सूर्यकुमार ने इस दौरान तिलक वर्मा के साथ शानदार साझेदारी निभाई और दोनों बल्लेबाजों ने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। सूर्यकुमार के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत मुंबई ने 17.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 174 रन बनाए और सात विकेट से मुकाबला जीत लिया।


हार के बावजूद चौथे स्थान पर बरकरार हैदराबाद

मुंबई इस जीत के साथ अंक तालिका में 10वें से नौवें पायदान पर पहुंच गई है। अब टीम के खाते में आठ अंक हो गए हैं। वहीं, नेट रनरेट -0.212 का हो गया है। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद 11 मैचों में छह जीत और पांच हार के साथ 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर बरकरार है। हैदराबाद की टीम भले ही शीर्ष चार में मौजूद है, लेकिन मुंबई के खिलाफ हार ने उसे बैकफुट पर धकेल दिया है। हैदराबाद को अब अपने तीन में से दो मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे। हैदराबाद का नेट रनरेट -0.065 का हो गया है जो उसके लिए चिंता का विषय है। 11 मैच के बाद 12 अंक लेकर तीसरे स्थान पर चल रही चेन्नई सुपर किंग्स का नेट रनरेट +0.700 है जो उसके लिए राहत की बात है। 


हैदराबाद, लखनऊ और सीएसके के बीच है टक्कर

तीसरे और चौथे स्थान के लिए मुख्य रूप से हैदराबाद, लखनऊ और सीएसके के बीच टक्कर है। इन तीन टीमों ने अब तक 11 मैच खेल लिए हैं और तीनों के ही 12-12 अंक हैं। हैदराबाद और लखनऊ की तुलना में सीएसके का नेट रनरेट बेहतर है। तीनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ की दौड़ में रहने के लिए जीत जरूरी है। केकेआर को तीन मैच खेलने हैं, जबकि राजस्थान के चार मैच शेष हैं। यह दोनों ही टीम अगर एक मैच भी जीत लेती हैं तो प्लेऑफ में आधिकारिक रूप से पहुंच जाएंगी। राजस्थान और केकेआर का नेट रनरेट भी अन्य टीमों की तुलना में बेहतर है और अगर इन दोनों टीमों को बड़ी हार का सामना नहीं करना पड़ा तो किसी भी टीम के लिए इनके बराबर पहुंचना आसान नहीं होगा। छठे स्थान पर मौजूद दिल्ली के लिए भी संभावनाएं पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। दिल्ली 11 मैचों के बाद पांच जीत के साथ 10 अंक लेकर छठे स्थान पर है और उसे अगर दौड़ में आगे निकलना है तो अपने सभी मैच जीतने होंगे। 


दिल्ली के लिए आसानी नहीं है राह

प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दिल्ली के लिए सिर्फ अपने सभी मैच जीतना ही सबकुछ नहीं होगा। उसे उम्मीद करनी होगी कि हैदराबाद, लखनऊ और सीएसके की टीम ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर सके। दिल्ली को साथ ही अपने नेट रनरेट का भी ध्यान रखना होगा। मौजूदा स्थिति में दिल्ली के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह आसान नहीं दिख रही है और उसके आगे जाने की उम्मीद 15 प्रतिशत से भी कम है। दिल्ली का आज राजस्थान से सामना होना है। अगर राजस्थान इस मैच को जीतने में सफल रही तो वह इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी, जबकि दिल्ली के लिए आगे की राह और भी कठिन हो जाएगी। ऐसी स्थिति में हैदराबाद और सीएसके को फायदा मिलेगा। 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here