Home Breaking News Jharkhand: नकदी बरामदगी मामले में मंत्री का पीए और नौकर गिरफ्तार, ईडी ने बरामद किए 35 करोड़ रुपये कैश

Jharkhand: नकदी बरामदगी मामले में मंत्री का पीए और नौकर गिरफ्तार, ईडी ने बरामद किए 35 करोड़ रुपये कैश

0
Jharkhand: नकदी बरामदगी मामले में मंत्री का पीए और नौकर गिरफ्तार, ईडी ने बरामद किए 35 करोड़ रुपये कैश

[ad_1]

ed arrest jharkhand minister alamgir alam pa and domestic help in 35 crore cash haul

प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी
– फोटो : PTI

विस्तार


ईडी ने 35 करोड़ रुपये की नकदी बरामदगी के मामले में झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के पीए और घरेलू नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उनके घरेलू सहायक जहांगीर आलम के पास से 35 करोड़ रुपये नकद बरामद किए। मंगलवार को ईडी ने इस मामले में संजीव लाल और जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

ईडी ने राज्य ग्रामीण विकास विभाग में कथित अनियमितताओं के मामले में छापेमारी की थी। छापेमारी के तहत रांची के एक 2 बेडरूम फ्लैट में छापा मारा। यह फ्लैट कथित तौर पर संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम का है। इस फ्लैट से ईडी ने 32 करोड़ रुपये बरामद किए। वहीं अन्य ठिकानों पर छापेमारी से तीन करोड़ रुपये नकद बरामद किए। इस तरह अब तक कुल 35 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हो चुकी है। वहीं झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने अपनी ओर से कोई भी गलत काम से इनकार किया है। 

ईडी ने सोमवार को संजीव लाल के साथ ही उनके नौकर जहांगीर आलम, बिल्डर मुन्ना सिंह और उनके करीबियों समेत नौ ठिकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में बड़ी संख्या में नकदी बरामद हुई, जिसकी गिनती के लिए नोट गिनने वाली पांच मशीने और बैंक के कर्मचारियों को लगाया गया। ईडी ने छापेमारी में जमीन जायदाद के दस्तावेज भी बरामद किए हैं। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here