Home Sports T20 World Cup: सिर्फ दिग्गज होने से काम नहीं होता, 1987 में रिचर्ड्स की टीम… लारा ने टीम इंडिया को चेताया

T20 World Cup: सिर्फ दिग्गज होने से काम नहीं होता, 1987 में रिचर्ड्स की टीम… लारा ने टीम इंडिया को चेताया

0
T20 World Cup: सिर्फ दिग्गज होने से काम नहीं होता, 1987 में रिचर्ड्स की टीम… लारा ने टीम इंडिया को चेताया

[ad_1]

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा का मानना है कि भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को अगले महीने टी20 विश्व कप में विराट कोहली और रोहित शर्मा से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराने के लिए एक विशेष योजना की जरूरत होगी. टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला जाना है. ब्रायन लारा ने कहा, ‘जब आपके पास बहुत सारे दिग्गज खिलाड़ियों वाली टीम होती है, तो आप योजना भूल जाते हैं. आपको विश्वास रहता है कि ये दिग्गज अपना काम बखूबी कर सकते हैं. एक कोच के रूप में कभी-कभी आपके लिए सर विवियन रिचर्ड्स या विराट कोहली से यह कहते हुए संकोच हो सकता है कि आप उनसे क्या उम्मीद करते हैं.’

भारतीय टीम के कॉम्बिनेशन के बारे में पूछे जाने पर लारा ने रिचर्ड्स की अगुवाई वाली बेहद अनुभवी वेस्टइंडीज टीम का उदाहरण दिया जो 1987 विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी. उन्होंने कहा, ‘टीम में खिलाड़ियों के चयन को लेकर अतीत में भी बहुत सारी टीमों को दुविधा की स्थिति का सामना करना पड़ा है. इसका एक अच्छा उदाहरण 1988 (1987) की वेस्टइंडीज की टीम है.’ उन्होंने कहा, ‘जाहिर तौर पर जब आपके पास इतने महान खिलाड़ी हों तो आप उस अनुभव को बनाए रखना चाहते हैं क्योंकि आपको लगता है कि वे ऐसा कर सकते हैं और इसमें कुछ भी गलत नहीं है.’

T20 वर्ल्ड कप से पहले इसी खबर का इंतजार कर रहे थे रोहित, अब पूरे हौसले से भरेंगे वेस्टइंडीज के लिए उड़ान

ब्रायन लारा ने कहा कि भारतीय टीम में शामिल दिग्गज खिलाड़ियों को लेकर द्रविड़ को योजना के मोर्चे पर पूरी तरह से तैयार रहना होगा. उन्होंने कहा, ‘आपके पास बहुत सारे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी आ रहे हैं और आपके पास भी इस तरह की दुविधा है. भारत एक ऐसी टीम के साथ गया है जिसके पास अनुभव है. मेरी सलाह है और यह मेरी आलोचना नहीं है, यह मेरी सलाह है कि राहुल द्रविड़ सुनिश्चित करें कि वह योजना के मोर्चे पर तैयार रहें.’

लारा इस बात से भी सहमत थे कि रिंकू सिंह खराब किस्मत के कारण टीम में जगह बनाने से चूक गए. लारा ने हालांकि उम्मीद जतायी कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इस विश्व कप में काफी आगे तक जा सकती है. उन्होंने कहा, ‘यह टीम विश्व कप जीतने में सक्षम है. हां, यह एक ऐसी टीम है जिसमें अपरिहार्य कारणों से शायद कुछ युवा खिलाड़ी गायब हैं. मुझे अब भी विश्वास है कि अगर वे ठीक से योजना बनाएं तो भारत विश्व कप जीत सकता है.’ (इनपुट भाषा)

Tags: Brian Lara, Rahul Dravid, T20 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here