Home Sports T20 World Cup 2024: धोनी या कोहली नहीं, इस भारतीय के नाम भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड

T20 World Cup 2024: धोनी या कोहली नहीं, इस भारतीय के नाम भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड

0
T20 World Cup 2024: धोनी या कोहली नहीं, इस भारतीय के नाम भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड

[ad_1]

Who Played most T20 WC for India: अमेरिका और वेस्टइंडीज की साझा मेजबानी में इसी साल 1 जून टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है. इस टूर्नामेंट में भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज समेत 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा. क्या आपको पता है भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाला खिलाड़ी कौन है. धोनी, जिन्होंने 2007 में भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताया, वह भी टॉप पर नहीं हैं. विराट कोहली भी इस लिस्ट में टॉप पर नहीं हैं.

5 जून से भारत करेगा अभियान की शुरुआत

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से आयरलैंड के खिलाफ करेगा. इसके बाद भारत की अगली टक्कर अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होनी है. यह महामुकाबला न्यूयॉर्क में 9 जून को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. तीसरा मैच भारतीय टीम 12 जून को मेजबान अमेरिका से खेलेगी. वहीं, चौथे मैच में टीम की टक्कर कनाडा से होनी है. रोहित शर्मा की अगुवाई में यह ICC टूर्नामेंट भारत खेलने जाएगा, जिसके लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान भी हो चुका है. हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाया गया है.

किसने खेले भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप?

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम है. रोहित शर्मा आगामी टूर्नामेंट से पहले 8 बार इस ICC इवेंट का हिस्सा रहे हैं. यानी कि वह 2007 से अभी तक हुए सभी टी20 वर्ल्ड कप आयोजनों में भारत की टीम का हिस्सा रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 रोहित शर्मा का इस फॉर्मेट का 9वां ICC टूर्नामेंट होगा. BCCI की ओर से जारी किए गए टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में रोहित इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जो 2007 में विनिंग टीम इंडिया का हिस्सा रहे. 

भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 WC खेलने वाले खिलाड़ी (2024 से पहले तक)

रोहित शर्मा – 8 बार
एमएस धोनी – 6 बार
युवराज सिंह – 6 बार
विराट कोहली – 5 बार
रवींद्र जडेजा – 5 बार
रविचंद्रन अश्विन – 5 बार

T20 WC में रोहित का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रोहित ने अब तक 39 मैच खेले हैं, जिसमें 963 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 9 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 79 रन रहा है. रोहित इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं. उनसे आगे क्रिस गेल (965 रन), महेला जयवर्धने (1016 रन) और विराट कोहली (1141 रन) हैं. रोहित आगामी टी20 वर्ल्ड कप में क्रिस गेल को सबसे ज्यादा रनों के मामले में पीछे छोड़ सकते हैं. महेला जयवर्धने का दूसरा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके निशाने पर होगा.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here