Home Breaking News UP: ‘जरा भी गलती की तो ये राममंदिर पर बाबरी नाम का ताला लगा देंगे’, रामगोपाल के बयान पर भड़के अमित शाह

UP: ‘जरा भी गलती की तो ये राममंदिर पर बाबरी नाम का ताला लगा देंगे’, रामगोपाल के बयान पर भड़के अमित शाह

0
UP: ‘जरा भी गलती की तो ये राममंदिर पर बाबरी नाम का ताला लगा देंगे’, रामगोपाल के बयान पर भड़के अमित शाह

[ad_1]

amit shah targets akhilesh yadav rahul gandhi over ramgopal yadav remarks in kheri

गृहमंत्री अमित शाह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को लखीमपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सपा नेता रामगोपाल यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि ये राम मंदिर को बेकार बताते हैं। जरा भी गलती की तो ये राम मंदिर पर बाबरी नाम का ताला लगाने का काम करेंगे। शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब सपा की सरकार थी। गुंडई चलती थी। जमीनों पर कब्जे होते थे। होली दिवाली के दिन बिजली नहीं आती थी और रमजान में 24 घंटे बिजली रहती थी। 

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा वाले झूठा प्रचार कर भाजपा और मोदी को बदनाम कर रहे हैं। यह कह रहे हैं कि मोदी को 400 सीटें दोगे तो आरक्षण चला जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के अंदर कांग्रेस को बहुमत मिला। वहां पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को काटकर मुसलमानों को पांच प्रतिशत आरक्षण दे दिया। पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को काटने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया। गृहमंत्री ने संविधान विरोधी मुस्लिम आरक्षण को समाप्त करने की बात कही। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here