[ad_1]
06:19 AM, 07-May-2024
एयर एम्बुलेंस और हेलिकॉप्टर की व्यवस्था भी
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चुनाव के लिए अर्ध सैनिक बलों व पुलिस बलों की तैनाती और मेडिकल सहायता के लिए एयर एम्बुलेंस और हेलिकॉप्टर की व्यवस्था भी की गई है। सात मई को हेलिकॉप्टर की लोकेशन आगरा में और एयर एम्बुलेंस की लोकेशन बरेली में रहेगी।
06:10 AM, 07-May-2024
UP Lok Sabha Phase 3 Election Live: यूपी में तीसरे चरण में आज 10 सीटों पर मतदान, 1.89 करोड़ मतदाता करेंगे वोट
तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव के लिए आज यूपी की 10 सीटों पर वोट पड़ेंगे। इस चरण में कुल 1,89,14,788 मतदाता हैं। इसमें 1,01,44, 345 पुरुष, 87, 69, 696 महिला और 747 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक 20, 72, 685 मतदाता आगरा (सुरक्षित) और सबसे कम 17, 00, 524 मतदाता एटा में हैं। इन 10 सीटों पर 100 प्रत्याशियों में आठ महिला प्रत्याशी हैं। सबसे अधिक 13 प्रत्याशी बरेली और सबसे कम सात प्रत्याशी फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में हैं।
[ad_2]
Source link