Home Breaking News USA: भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद के कार्यालय में तोड़फोड़, दीवारों पर लिखे फलस्तीन की आजादी के नारे

USA: भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद के कार्यालय में तोड़फोड़, दीवारों पर लिखे फलस्तीन की आजादी के नारे

0
USA: भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद के कार्यालय में तोड़फोड़, दीवारों पर लिखे फलस्तीन की आजादी के नारे

[ad_1]

USA indian origin representative shri thanedar office vandalised in detroit wrote free palestine slogans

श्री थानेदार के कार्यालय में की गई तोड़फोड़
– फोटो : एक्स/@shri thanedar

विस्तार


अमेरिका में भारतीय मूल के सांसद श्री थानेदार के डेट्रायट स्थित कार्यालय में तोड़फोड़ हुई है। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में श्री थानेदार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कार्यालय की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की, जिनमें दिखाई दे रहा है कि कार्यालय की दीवारों पर फलस्तीन की आजादी के नारे लिखे गए हैं। 

पहले भी हो चुका है श्री थानेदार का विरोध

श्री थानेदार के कार्यालय के प्रवक्ता ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। थानेदार ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘कांग्रेस का सदस्य होने के नाते मैं हमेशा बातचीत और चर्चा करना चाहता हूं, दुर्भाग्य से कम्युनिटी सेंटर (ऑफिस) में हुई तोड़फोड़ कोई अकेली घटना नहीं है, साथ ही न ये बातचीत का सही तरीका है। ये सब सिर्फ डर फैलाने और लोगों को बांटने की कोशिश है।’ श्री थानेदार ने लिखा कि ‘वह पहले भी ऐसे विरोध झेल चुके हैं। बीते साल दिसंबर में तो यह विरोध हिंसक हो गया था। इन घटनाओं के चलते लोग घायल हुए और इससे मेरे परिजन घबराए हुए हैं।’

 

इस्राइल का किया था समर्थन

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने कुछ समय पहले इस्राइल हमास युद्ध में इस्राइल का समर्थन किया था। थानेदार ने कहा कि इस्राइल को अमेरिका के समर्थन की जरूरत है। साथ ही उन्होंने हमास को बर्बर आतंकी संगठन बताया और इसे खत्म करने की जरूरत बताई थी। इसके चलते श्री थानेदार फलस्तीन समर्थकों के निशाने पर आ गए हैं और माना जा रहा है कि ताजा हमला भी फलस्तीन समर्थकों की तरफ से किया गया है। बीते साल दिसंबर में थानेदार का सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक कर लिया गया था। साथ ही फलस्तीन समर्थकों ने रात तीन बजे उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here