Home Sports पाकिस्तान के 2 खिलाड़ी आपस में भिड़े, साथी प्लेयर्स ना होते तो हो जाता अनर्थ!

पाकिस्तान के 2 खिलाड़ी आपस में भिड़े, साथी प्लेयर्स ना होते तो हो जाता अनर्थ!

0
पाकिस्तान के 2 खिलाड़ी आपस में भिड़े, साथी प्लेयर्स ना होते तो हो जाता अनर्थ!

[ad_1]

नई दिल्ली. अक्सर क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों के बीच नोकझोंक होती है. प्लेयर्स जोश में अपना होश खो बैठते हैं. हालांकि ऐसा बहुत कम देखा गया है कि प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ी आपस में भिड़ जाएं. पाकिस्तान की क्रिकेट टीम इस समय आयरलैंड के दौरे पर है, जहां उसे मेजबानों के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज से पहले आयरलैंड से एक ऐसा वीडियों सामने आया है जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि पाकिस्तान की टीम में सबकुछ ठीकठाक नहीं है. लगभग एक साल बाद संन्यास तोड़कर इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले ऑलराउंडर इमाद वसीम अपने कप्तान बाबर आजम से भिड़ते नजर आ रहे हैं. हालांकि बाद में साथी खिलाड़ियों ने आकर बीच बचाव किया.

बाबर आजम (Babar Azam) और इमाद वसीम (Imad Wasim) का जो नोंकझोंक वाला वीडियो वायरल है वह डबलिन के क्लोंटार्फ क्रिकेट क्लब में नेट सेशन के बाद का है. नेट के साइड में दोनों खिलाड़ी बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनके आसपास साथी खिलाड़ी भी हैं. मामले को बढ़ता देख साथी खिलाड़ी इमाद को बाबर के सामने से हटा रहे हैं. यह जगजाहिर है कि बाबर आजम और इमाद वसीम के बीच रिश्ते मधुर नहीं हैं. पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच 10 मई को खेला जाएगा.

FIRST PUBLISHED : May 8, 2024, 15:41 IST

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here