Home World पापा को गुडबाय बोलो, 3 साल के बेटे को मारने से पहले महिला ने बनाया वीडियो, फिर कर दिया धांय-धांय

पापा को गुडबाय बोलो, 3 साल के बेटे को मारने से पहले महिला ने बनाया वीडियो, फिर कर दिया धांय-धांय

0
पापा को गुडबाय बोलो, 3 साल के बेटे को मारने से पहले महिला ने बनाया वीडियो, फिर कर दिया धांय-धांय

[ad_1]

Mother Savannah Kriger: अमेरिका के बेक्सर काउंटी के शेरिफ जेवियर सालाज़ार ने एक ऐसी घटना के बारे में बताया कि हर कोई हैरान है. इस घटना में अमेरिका में रहने वाली एक मां ने अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. सैन एंटोनियो की 32 वर्षीय सवाना क्रिगर नाम की महिला ने कथित तौर पर अपने तीन साल के बेटे से कैमरे पर पिता को गुडबाय कहलवाया और फिर उसे गोली मार दी. इसके बाद कथित तौर पर महिला ने खुद को भी गोली मार ली.

9 मार्च को मिली थी दोनों की लाश
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, वारदात को 19 मार्च को टेक्सास के सैन एंटोनियो के एक पार्क में अंजाम दिया गया था. क्रिगर और उसके बेटे कैडेन को सिर में गोली लगने के घाव के साथ मृत पाया गया था. सवाना क्रिगर ने 3 साल के बेटे और खुद को मारने से पहले अपनी शादी की पोशाक में गोलियां चलाईं भी चलाई थी. जिसके बाद अधिकारी कई हफ्तों से हत्या-आत्महत्या से जुड़े मामले की जांच कर रहे हैं. 

महिला ने शादी के जोड़े और तस्वीरों पर चलाई थी गोली
जांच में पता चला कि घटना से पहले, क्रिगर ने पहले अपने शादी की तस्वीरों और ड्रेस पर शूट किया था.  वहीं, अपने पूर्व पति के घर में तोड़फोड़  और उसे धमकी भरे फेसटाइम वीडियो और टेक्स्ट भेजा था. द एनवाई पोस्ट के अनुसार, क्रिगर 18 मार्च की दोपहर अपना काम छोड़कर सीधे अपने पूर्व पति के घर पहुंची, लेकिन वह घर पर मौजूद नहीं था.

यहां क्रिगर ने अपने पति के घर पर जमकर तोड़फोड़ की फिर अपने घर लौट आई. यहां उसने अपने शादी के जोड़े और बिस्तर पर पड़े शादी की तस्वीरों पर दो गोलियां चलाई. अपने पति को फेसटाइम कर क्रिगर ने अंतिम बार कहा, ‘अब आपके पास घर जाने के लिए कुछ भी नहीं है. दिन के अंत में आपके पास कुछ भी नहीं होगा. अपने बेटे को अलविदा कहो.’ बेटे से भी महिला ने बोला कि ‘पापा को गुडबाय बोलो’.

सिर पर गोली, 1 मई को खुलासा
बेक्सर काउंटी मेडिकल परीक्षक कार्यालय ने 1 मई को लोगों को बताया कि क्रिगर की मौत को आत्महत्या करार दिया गया था और कैडेन की मौत को हत्या करार दिया गया था. दोनों की मौत का कारण सिर में गोली लगना था.

पति-पत्नी में था विवाद
बेक्सार काउंटी के शेरिफ जेवियर सालाजार ने 2 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सैन एंटोनियो निवासी सवाना क्रिगर और उनके 3 साल के बेटे कैडेन दोनों अपने पति से दूर रहते थे, बच्चे की कस्टडी को लेकर दोनों में विवाद था. 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here