Home Sports DC vs RR: राजस्थान पर जीत से दिल्ली को हुआ फायदा, ये टीम फिसली; दिलचस्प हुई प्लेऑफ की रेस

DC vs RR: राजस्थान पर जीत से दिल्ली को हुआ फायदा, ये टीम फिसली; दिलचस्प हुई प्लेऑफ की रेस

0
DC vs RR: राजस्थान पर जीत से दिल्ली को हुआ फायदा, ये टीम फिसली; दिलचस्प हुई प्लेऑफ की रेस

[ad_1]

IPL Points Table 2024: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के आईपीएल मुकाबले के बाद प्लेऑफ की रेस और भी रोमांचक हो गई है. सीजन के 56वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 रन से हरा दिया. इस जीत ने ऋषभ पंत की टीम की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें भी बरकरार रखी हैं. साथ ही टीम को पॉइंट्स टेबल में फायदा भी मिला है. टीम 5वें नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, सीजन के 56 मैच होने के बाद भी अभी तक एक भी टीम प्लेऑफ का टिकट नहीं कटा पाई है.

ऋषभ पंत की टीम को फायदा

राजस्थान रॉयल्स पर 20 रन से जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स को एक पायदान पर फायदा हुआ है और टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर पहुंच गई है. दिल्ली ने अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें 6 जीत और 6 हार शामिल हैं. टीम के 12 अंक हैं और रनरेट -0.316 है. लखनऊ सुपर जायंट्स को एक स्थान पर नुकसान हुआ है. लखनऊ की टीम 12 अंकों के साथ छठे नंबर पर है. टीम ने अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें 6 जीत और 5 हार शामिल हैं.

प्लेऑफ की टिकट मिलने से एक जीत दूर…

कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ की टिकट कटाने से सिर्फ एक जीत दूर हैं. दोनों टीमों के 16-16 अंक हैं और 3-3 मैच बचे हुए हैं. ऐसे में सिर्फ एक और जीत दोनों टीमों की टॉप-4 में जगह पक्की कर देगी. चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार हैं. दोनों टीमों के 12-12 अंक हैं.

बेंगलुरु-पंजाब और गुजरात भी रेस में

प्लेऑफ की रेस में पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस भी बनी हुई है. टीमों ही टीमों ने अब तक 11-11 मुकाबले खेले हैं और 4-4 जीत के साथ 8 अंक हैं. रनरेट के हिसाब से आरसीबी 7वें नंबर पर है. पंजाब 8वें और गुजरात की टीम आखिरी पायदान पर है. इन टीमों की अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है तो बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे और बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहन पड़ेगा. जहां तक सवाल है मुंबई इंडियंस का तो हार्दिक पांड्या की टीम लगभग बाहर हो चुकी है. मुंबई के 12 मैचों में 8 अंक हैं. बचे हुए दो मैच जीतकर भी टीम टॉप-4 में जगह पक्की नहीं कर पाएगी.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here