Home Sports Sanju Samson: दूध में अगर मक्खी हो तो पीना मुमकिन नहीं, संजू सैमसन के आउट दिए जाने पर नवजोत सिद्धू का पोस्ट

Sanju Samson: दूध में अगर मक्खी हो तो पीना मुमकिन नहीं, संजू सैमसन के आउट दिए जाने पर नवजोत सिद्धू का पोस्ट

0
Sanju Samson: दूध में अगर मक्खी हो तो पीना मुमकिन नहीं, संजू सैमसन के आउट दिए जाने पर नवजोत सिद्धू का पोस्ट

[ad_1]

Navjot Sidhu Statement on Sanju Samson controversial dismissal: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 के 56वें मुकाबले में माहौल तब गरमा गया, जब संजू सैमसन को अंपायर ने कैच आउट दे दिया. राजस्थान के डगआउट से लेकर खिलाड़ियों तक का मानना था कि सैमसन नॉट आउट हैं. अब सैमसन के आउट दिए जाने को लेकर आईपीएल 2024 में कमेंट्री कर रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी राय व्यक्त की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए संजू सैमसन को नॉटआउट करार बताया है. बता दें कि संजू का विकेट मैच में सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बना, जिससे राजस्थान को 20 रन से हार मिली.

सिद्धू ने किया पोस्ट

पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘दूध में अगर मक्खी हो तो पीना मुमकिन नहीं. टेक्नोलॉजी अगर गलती करे तो हज़म करना मुमकिन नहीं.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘संजू सैमसन साफ-साफ नॉटआउट थे. फील्डर का पैर दो बार बाउंड्री लाइन से लगा.’ इस वीडियो में उन्होंने बताया भी है कि कहां दो बार फील्डर ने बाउंड्री लाइन को छुआ. उन्होंने टेक्नोलॉजी को लेकर कहा, ‘या तो आप टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल न करें लेकिन अगर इस्तेमाल करते हैं और टेक्नोलॉजी गलती करती है तो फिर ये ऐसा ही है जैसे दूध में मक्खी पड़ी हुई है और आप को कोई कहे इसे पी जाओ.’



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here