Home Breaking News Uttarakhand Forest Fire: आग के कहर ने बढ़ाई चिंता…सीएम के कार्यक्रम स्थगित, आज देहरादून में समीक्षा बैठक

Uttarakhand Forest Fire: आग के कहर ने बढ़ाई चिंता…सीएम के कार्यक्रम स्थगित, आज देहरादून में समीक्षा बैठक

0
Uttarakhand Forest Fire: आग के कहर ने बढ़ाई चिंता…सीएम के कार्यक्रम स्थगित, आज देहरादून में समीक्षा बैठक

[ad_1]

Uttarakhand Forest Fire CM Dhami program postponed review meeting in Dehradun today

सीएम धामी
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, प्रदेश सरकार जंगल में आग लगाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करेगी। वनाग्नि पर काबू पाने के लिए हर मोर्चे पर कार्य हो रहा है। कहा, सेना की सहायता लेने के साथ ही अधिकारियों को भी ग्राउंड जीरो पर जाकर आग पर नियंत्रण पाने के निर्देश दिए गए हैं।

कहा, जंगल की आग हमारे लिए बड़ी चुनौती है। आग बुझाने के लिए सभी विकल्प पर हम काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सीएम ने यह बयान जारी किया। इससे पहले मुख्यमंत्री राज्य में वनाग्नि की चुनौती को देखते हुए अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए।

उन्हें लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। वह मंगलवार की रात तक देहरादून लौटेंगे और बुधवार को राज्य सचिवालय में आगामी मानसून को लेकर विभागों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। यह बैठक सुबह 10 बजे राज्य सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में होगी।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand Nikay Chunav 2024:  नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर सबसे ज्यादा मिलेगा ओबीसी आरक्षण, आयोग ने की सिफारिश

इसके बाद मुख्यमंत्री चारधाम यात्रा की तैयारियों को परखने के लिए रुद्रप्रयाग जाएंगे। वह कलक्ट्रेट सभागार में चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद उनका अगस्त्यमुनि व गिवाड़ी में चारधाम यात्रा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने का भी कार्यक्रम है। वह वनाग्नि प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here