Home Sports VIDEO: बीवी में क्या खूबियां होनी चाहिए? बाबर आजम ने दिया मजेदार जवाब

VIDEO: बीवी में क्या खूबियां होनी चाहिए? बाबर आजम ने दिया मजेदार जवाब

0
VIDEO: बीवी में क्या खूबियां होनी चाहिए? बाबर आजम ने दिया मजेदार जवाब

[ad_1]

हाइलाइट्स

29 साल के बाबर आजम से शादी को लेकर किया गया ये सवाल बाबर आजम इस समय आयरलैंड दौरे पर टीम के साथ हैं

नई दिल्ली. बाबर आजम शादी कब करेंगे? यह सवाल अक्सर उनसे पूछा जाता है. 29 वर्षीय बाबर की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाज बाबर से एक बार फिर उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया. इस बाद सवाल पूछले वाला कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और क्रिकेटर रमीज राजा था. रमीज ने बाबर ने पूछा कि उन्हें शादी करनी है या नहीं? फिर उनपर यह सवाल दागा गया कि उनकी होने वाली बीवी में क्या खूबियां होनी चाहिए? इसपर बाबर ने दिलचस्प जवाब दिया, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की हो. विराट कोहली के समकक्ष कहे जाने वाला दाएं हाथ का यह बल्लेबाज इस समय आयरलैंड दौरे पर है जहां पाकिस्तान की टीम मेजबान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. यह सीरीज 10 मई से शुरू होगी.

बाबर आजम (Babar Azam) का सूनो न्यू एचडी चैनल पर एक बड़ा ही दिलचस्प इंटरव्यू प्रसारित होने वाला है. पूरा इंटरव्यू 11 मई को रात 11:03 बजे प्रसारित होगा. इस इंटरव्यू का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो को रमीज राजा ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से पोस्ट किया है जिसका नाम शो टाइम विद रमीज राजा (Ramiz Raja)  विद वन एंड वनली बाबर आजम. रमीज राजा ने बाबर आजम से पूछा, ‘ शादी करनी है या नहीं? बाबर हंसते हुए कहते हैं, ‘ करनी है. क्यों नहीं करनी… क्या मतलब है. इसके बाद शो की महिला एंकर ने बाबर से पूछा कि आपकी होने वाली बीवी में क्या क्या खूबियां होनी चाहिए?

दोस्त की बहन की मासूमियत पर दिल हार बैठा पाक क्रिकेटर, 2 साल तक किया इंतजार, मां ने भेजा था पैगाम फिर…

VIDEO: पाकिस्तान के 2 खिलाड़ी आपस में भिड़े… जमकर हुई तू तू.. मैं मैं, साथी प्लेयर्स ना होते तो हो जाता अनर्थ!

Tags: Babar Azam, Pakistan cricket team, Ramiz Raja



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here