Home Breaking News Arvind Kejriwal: केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर पत्नी सुनीता खुश, बताया लोकतंत्र की जीत; विपक्ष को फायदे की आशा

Arvind Kejriwal: केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर पत्नी सुनीता खुश, बताया लोकतंत्र की जीत; विपक्ष को फायदे की आशा

0
Arvind Kejriwal: केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर पत्नी सुनीता खुश, बताया लोकतंत्र की जीत; विपक्ष को फायदे की आशा

[ad_1]

Arvind Kejriwal Interim Bail Political reaction Updates mamata banarjee aap leaders congress shivsena

केजरीवाल की जमानत पर नेताओं की आईं प्रतिक्रियाएं
– फोटो : एएनआई

विस्तार


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल को एक जून तक अंतरिम जमानत दे दी है। उनकी जमानत पर आप पार्टी के नेताओं के साथ विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेताओं ने खुशी जताई है। हालांकि, शिवसेना के एक नेता ने केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की बात कही। 

 

सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया किया

आप पार्टी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अदालत का धन्यवाद किया। पार्टी ने कहा कि सत्यमेव जयते। सीएम केजरीवाल को जमानत देने पर हम सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया करते हैं।

यह लोकतंत्र की जीत है- सुनीता केजरीवाल  

सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का कहना है कि उनके पति की अंतरिम जमानत पर रिहाई लोकतंत्र की जीत है।

 

हम लोगों को ज्यादा ताकत मिल जाएगी

अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर कांग्रेस नेता उदित राज ने खुशी जताते हुए कहा, ‘मैं सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करता हूं और अब हम लोगों को ज्यादा ताकत मिल जाएगी। जिस तरह से जनता के द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री को जेल भेजा। आज सुप्रीम कोर्ट के द्वारा केंद्र सरकार के ऊपर तमाचा पड़ा है। केजरीवाल निर्दोष साबित होंगे। उन्हें चुनावी कैंपन के लिए छोड़ा गया है।’

सीएम ममता ने यह कहा

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैं यह देखकर बहुत खुश हूं कि अरविन्द केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिल गई है। यह वर्तमान चुनावों के संदर्भ में बहुत मददगार होगा।’

 

कोई आरोपी जेल से सरकार कैसे चला सकता?

शिवसेना नेता संजय निपुरम ने कहा, ‘जेल या जमानत की जगह पहले उन्हें सीएम पद से हटाया जाना चाहिए। कोई आरोपी जेल से सरकार कैसे चला सकता है?’

 

सत्य परेशान हो सकता है पराजित नही

आप नेता संजय सिंह ने कहा, ‘सत्य परेशान हो सकता है पराजित नही। मा.सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत है। तानाशाही का अंत होगा। सत्यमेव जयते। देश देखेगा केजरीवाल का कमाल।’



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here