[ad_1]

85 वर्षीय ब्रह्मदेव मंडल।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना के उस दौर में जब वैक्सीन के डोज़ के लिए कतार लग रहा था, बिहार के एक शख्स ने स्वास्थ्यकर्मियों को चकमा देकर 11 महीने के अंदर 12 बार कोविशील्ड वैक्सीन ले ली थी। आज जब कोविशील्ड से खून पर असर पड़ने और इसके कारण हार्ट अटैक के खतरे की चर्चा के बीच लोग दूसरे उपाय ढूंढ़ रहे हैं, ‘अमर उजाला’ ने उस शख्स की हालत को देखा-समझा और उनसे बात की। लोग उस वैक्सीन के कुप्रभाव की खबरों से डरकर खून पतला करने की दवा ले रहे हैं, जबकि बिहार के यह बुजुर्ग व्यक्ति बता रहे हैं कि वैक्सीनेशन के ओवरडोज़ से उनकी पुरानी बीमारियां ठीक हो गईं, बल्कि वह अब भी पूरी तरह भला-चंगा घूम रहे हैं। ‘अमर उजाला’ वैक्सीन को लेकर कोई दावा नहीं कर रहा, बस मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत औराय गांव में रह रहे ब्रह्मदेव मंडल से उनका अनुभव सामने ला रहा है।
वैक्सीन लेने के बाद दर्द से मुक्ति मिली
85 वर्षीय ब्रह्मदेव मंडल ने कहा कि वैक्सीन से हार्ट अटैक के खतरे की बात झूठी है। अगर इससे हार्ट अटैक होता तो मैंने 12 वैक्सीन लिया है मुझे भी तो कोई नुकसान होता? कोरोना से बचाव के साथ-साथ इस वैक्सीन से उन्हें अन्य फायदे भी हुए। वह लंबे समय से बदन दर्द से परेशान थे। कई जगहों पर इलाज कराया, लेकिन फायदा नहीं हुआ। कोरोना के बाद जब गांव में वैक्सीनेशन शुरू हुआ तो मैंने भी वैक्सीन लिए। वैक्सीन लेने के बाद दर्द से मुक्ति मिली तो अलग-अलग जगह पर जाकर मैंने कुल 12 वैक्सीन लिए।
प्रशासन में बिना घूस लिए कोई काम नहीं करता है
ब्रह्मदेव मंडल ने कहा कि शासन-प्रशासन में बिना घूस लिए कोई काम नहीं करता है। शासन प्रशासन की व्यवस्था से तंग आकर मैंने वैक्सीन लेना शुरू कर दिया। जब दो-तीन बार वैक्सीन लगाया तो कोई नुकसान नहीं हुआ। मेरे गांव में एक व्यक्ति वैक्सीन लेने के बाद मर गया था। मैं भी इसलिए वैक्सीन लेना शुरू कर दिया कि वैक्सीन लेने के बाद मैं भी मर जाऊंगा, लेकिन इससे मुझे काफी फायदा हुआ।
चकमा देकर 12 बार कोविशील्ड वैक्सीन ली थी
दरअसल, डाक विभाग से सेवानिवृत होने के बाद ब्रह्मदेव मंडल गांव में ही रहते हैं। उन्होंने अलग-अलग जगह पर स्वास्थ्य कर्मियों को चकमा देकर 11 महीने के अंदर 12 बार कोविशील्ड वैक्सीन ली थी। इसको लेकर वे पूरे देश में सुर्खियों में रहे थे। 12 बार वैक्सीन लेने की बात सामने आने पर प्रशासन ने उनके विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लेने से उनको कोई साइड इफेक्ट नहीं हुआ। बल्कि उनको इससे काफी फायदा हुआ।
[ad_2]
Source link