Home Sports IPL 2024: 58 गेंदों में ठोक डाले 167 रन, जीत के बाद ट्रेविस हेड ने खोल दिया पूरा प्लान

IPL 2024: 58 गेंदों में ठोक डाले 167 रन, जीत के बाद ट्रेविस हेड ने खोल दिया पूरा प्लान

0
IPL 2024: 58 गेंदों में ठोक डाले 167 रन, जीत के बाद ट्रेविस हेड ने खोल दिया पूरा प्लान

[ad_1]

IPL 2024, SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के खिलाफ आईपीएल के मैच में सिर्फ 30 गेंद में नाबाद 89 रन बनाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने कहा कि वह स्पिनरों को खेलने पर मेहनत कर रहे हैं जो वेस्टइंडीज में काम आएगी. अगले महीने टी20 वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाना है.

जीत के बाद ट्रेविस हेड ने खोल दिया पूरा प्लान

प्लेयर आफ द मैच रहे ट्रेविस हेड ने कहा, ‘मैं पहले से अधिक फोकस के साथ खेल रहा हूं. मैं स्पिनरों को खेलने पर मेहनत कर रहा हूं. वेस्टइंडीज में स्पिनरों की भूमिका अहम होगी. मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलकर अच्छा लगा. हम पावरप्ले का पूरा इस्तेमाल करना चाहते थे. हर बार यह नहीं चलता है, लेकिन हम इसी इरादे से उतरे थे. मैं और अभिषेक ( नाबाद 75 ) एक दूसरे को बखूबी समझते हैं. हमें रनरेट में आगे निकलना था और इसी वजह से हम इतना आक्रामक खेले.’

58 गेंदों में ठोक डाले 167 रन

ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारियों के दम पर सनराइजर्स ने 160 से अधिक के लक्ष्य का सबसे तेजी से पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को IPL के मैच में बुधवार को दस विकेट से हरा दिया. जीत के लिए 166 रन का लक्ष्य सनराइजर्स ने 9.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया. हेड 30 गेंद में 89 रन बनाकर नाबाद रहे जिसमें आठ चौके और आठ छक्के शामिल थे. वहीं, शर्मा ने 28 गेंद में नाबाद 75 रन बनाए. उन्होंने आठ चौके और छह छक्के जड़े.

सनराइजर्स तीसरे स्थान पर

इस जीत से सनराइजर्स 12 मैचों में 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. वहीं लखनऊ 12 मैचों में 12 अंक लेकर छठे स्थान पर है. इसके साथ ही पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस 12 मैचों में आठ अंक लेकर प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो गई है. हेड और शर्मा ने पावरप्ले में 107 रन बनाए. उन्होंने लखनऊ के एक भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और कृष्णप्पा गौतम जैसे स्पिनर से गेंदबाजी की शुरुआत कराने का लखनऊ का दाव भी उल्टा पड़ा.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here