Home Breaking News USA: अमेरिका में एक और भारतीय छात्र लापता, पुलिस के संपर्क में है भारत का महावाणिज्य दूतावास

USA: अमेरिका में एक और भारतीय छात्र लापता, पुलिस के संपर्क में है भारत का महावाणिज्य दूतावास

0
USA: अमेरिका में एक और भारतीय छात्र लापता, पुलिस के संपर्क में है भारत का महावाणिज्य दूतावास

[ad_1]

indian student missing since 2 may in usa chicago indian consulate tweet

रुपेश चंद्रा
– फोटो : एएनआई

विस्तार


भारतीय छात्रों के लिए अमेरिका में पढ़ना एक सपना रहा है, लेकिन बीते कुछ समय से यह सपना बुरे सपने में बदलता जा रहा है। दरअसल अमेरिका में लगातार भारतीय छात्रों के गायब होने या हत्या होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब एक बार फिर अमेरिका के शिकागो से एक भारतीय छात्र लापता हुआ है। छात्र की पहचान रुपेश चंद्रा चिंताकिंदी के रूप में हुई है, जो कि बीती 2 मई से लापता है। 

भारत के महावाणिज्य दूतावास ने जारी किया बयान

शिकागो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने बताया है कि वह पुलिस और अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय के संपर्क में है। महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘महावाणिज्य दूतावास भारतीय छात्र रुपेश चंद्रा के लापता होने की खबर सुनकर बेहद चिंतित है। दूतावास लगातार भारतीय समुदाय और पुलिस के संपर्क में है और उम्मीद है कि जल्द ही रुपेश का पता चल जाएगा।’ शिकागो पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें रुपेश के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो उसे पुलिस के साथ साझा करें। रुपेश बीती 2 मई से शिकागो के 4300 ब्लॉक से एन शेरिडान रोड से लापता है। गौरतलब है कि इससे पहले मार्च में भी एक भारतीय छात्र लापता हो गया था, जिसका अप्रैल में शव बरामद हुआ था। हैदराबाद के रहने वाले मोहम्मद अब्दुल अरफात का शव ओहायो के क्लीवलैंड से बरामद किया गया था। अरफात क्लीवलैंड यूनिवर्सिटी से आईटी में मास्टर की डिग्री की पढ़ाई करने अमेरिका गया था। 

अमेरिका में बढ़े भारतीय छात्रों पर हमले

हाल के दिनों में अमेरिका में भारतीय छात्रों की मौत की घटनाएं बढ़ गई हैं। अप्रैल में एक भारतीय छात्र उमा सत्य साईं गड्डे की भी मौत हो गई थी, जिसकी जांच चल रही है। इससे पहले फरवरी में एक भारतीय छात्र पर हमला हुआ था। इस साल अमेरिका में 11 भारतीय छात्रों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। ऐसे में अमेरिका में भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here