Home Sports Video: काव्या मारन के रिएक्शन ने लूटी महफिल, हैरानी से देखती रह गईं बल्लेबाज की चालाकी

Video: काव्या मारन के रिएक्शन ने लूटी महफिल, हैरानी से देखती रह गईं बल्लेबाज की चालाकी

0
Video: काव्या मारन के रिएक्शन ने लूटी महफिल, हैरानी से देखती रह गईं बल्लेबाज की चालाकी

[ad_1]

Kavya Maran Video: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने बुधवार को खेले गए IPL मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को बुरी तरीके से रौंद दिया. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 62 गेंद बाकी रहते ही मैच खत्म कर दिया. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट पर 165 रन बनाए थे. जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 9.4 ओवर में ही 167 रन बनाते हुए 10 विकेट से मैच जीत लिया. इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम की मालकिन काव्या मारन के रिएक्शन ने महफिल लूटी है.

काव्या मारन के रिएक्शन ने लूटी महफिल

दरअसल, सोशल मीडिया पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम की मालकिन काव्या मारन का एक रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई आश्चर्यचकित रह गया. हुआ यूं कि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की पारी के आखिरी ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस गेंदबाजी के लिए आते हैं. LSG के लिए उस वक्त दाएं हाथ के बल्लेबाज आयुष बदौनी स्ट्राइक पर मौजूद रहते हैं. इस ओवर में पैट कमिंस की पहली ही गेंद पर आयुष बदौनी रिवर्स लैप शॉट खेल देते हैं. आयुष बदौनी का चालाकी से भरा चौका देखकर काव्या मारन दंग रह जाती हैं.     

हैरानी से देखती रह गईं काव्या

आयुष बदौनी का रिवर्स लैप शॉट पर चौका देखकर काव्या मारन निराश थीं और अचानक उन्होंने अपने दांत दिखाए. कैमरामैन ने तुरंत इस दृश्य को कैमरे में कैद कर लिया. सोशल मीडिया पर काव्या मारन का ये रिएक्शन जमकर वायरल हो रहा है. बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ जीत से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 12 मैचों में 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इस बड़ी जीत के दम पर अपना नेट रनरेट +0.406 कर लिया है. 

ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने मचाया तूफान 

ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारियों के दम पर सनराइजर्स ने 160 से अधिक के लक्ष्य का सबसे तेजी से पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को IPL के मैच में बुधवार को 10 विकेट से हरा दिया. जीत के लिए 166 रन का लक्ष्य सनराइजर्स ने 9.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया. ट्रेविस हेड 30 गेंद में 89 रन बनाकर नाबाद रहे जिसमें आठ चौके और आठ छक्के शामिल थे. वहीं, अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद में नाबाद 75 रन बनाए. उन्होंने आठ चौके और छह छक्के जड़े.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here