Home Sports अगरकर ने दोनों को बाहर किया…कॉन्ट्रेक्ट नहीं मिलने वाले 2 खिलाड़ियों को लेकर बोले जय शाह

अगरकर ने दोनों को बाहर किया…कॉन्ट्रेक्ट नहीं मिलने वाले 2 खिलाड़ियों को लेकर बोले जय शाह

0
अगरकर ने दोनों को बाहर किया…कॉन्ट्रेक्ट नहीं मिलने वाले 2 खिलाड़ियों को लेकर बोले जय शाह

[ad_1]

नई दिल्ली. युवा विकेटकीपर ईशान किशन (Ishan Kishan) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को 2023-24 सत्र के लिए बीसीसीआई (BCCI) के केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर कर दिया गया था. इसपर कई पूर्व क्रिकेटर्स ने तरह तरह के रिएक्शंस दिए थे. जय शाह ने एक बयान में कहा है कि मैंने नहीं ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को नहीं बल्कि अजीत अगरकर ने खुद दोनों को लिस्ट से बाहर किया था.

जय शाह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा,” आप संविधान देख सकते हो मैं सेलेक्शन मीटिंग का बस हेड हू. अजीत अगरकर के पास यह निर्णय था और उन्होंने ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को सेंट्रल लिस्ट से बाहर किया. जो कि डोमेस्टिक क्रिकेट में हिस्सा नहीं ले रहे थे. तो यह सारा डिसीजन उन्हीं ने लिया था. मेरा रोल यह है कि मैं नए खिलाड़ियों का चयन करूं और नए प्लेयर्स के रूप में मैंने संजू सैमसन को जगह दी.”

IPL प्लेऑफ के लिए 4 टीमों में फंसा पेच, गुजरात टाइटंस बिगाड़ सकती है CSK का खेल, आज बाहर हो सकती है तीसरी टीम

बता दें कि ईशान किशन (Ishan Kishan) को पिछले साल साउथ अफ्रीका दौरे से बीच मे ही रिलीज कर दिया गया था. तब बीसीसीआई ने ब्रेक का हवाला दिया था. इसके बाद ईशान को दुबई में पार्टी में देखा गया. जब इस खिलाड़ी से उम्मीद की जा रही थी कि वह झारखंड के लिए रणजी ट्रॉफी में मैच खेलेंगे तब वह हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) संग बड़ौदा में ट्रेनिंग करते नजर आए. फिलहाल ईशान मुंबई के लिए आईपीएल खेल रहे हैं.

इसके बाद श्रेयस अय्यर के साथ पीठ में दर्द की समस्या थी. श्रेयस ने भी रणजी क्वार्टर फाइनल से एक दिन पहले यह कहकर अपना नाम वापस ले लिया कि उनकी पीठ मे दर्द की समस्या अभी ठीक नहीं हुई है जबकि एनसीए ने उन्हें फिट घोषित कर दिया था. अय्यर को भी रणजी में हिस्सा नहीं लेना महंगा पड़ गया था. वह फिलहाल केकेआर के लिए आईपीएल में खेल रहे हैं.

Tags: Ajit Agarkar, Ishan kishan, Jay Shah, Shreyas iyer

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here