[ad_1]

नवनीत राणा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश में इन दिनों चुनावी मौसम चल रहा है। विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता विरोधियों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। इस बीच भाजपा की नेता नवनीत रवि राणा के ’15 सेकंड’ वाले बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है। वार-पलटवार का दौर जारी है। एक दिन पहले एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने अपने छोटे भाई को तोप बताया था। वहीं, अब एक बार फिर भाजपा नेता राणा ने ओवैसी को आड़े हाथ ले लिया है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि जब वह हैदराबाद आएं, तब उन्हें रोककर दिखा दें।
राणा ने कहा कि आजकल हर कोई सजावट के लिए अपने घर के बाहर ऐसी तोपें रखते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर ओवैसी को चुनौती देने और उन पर निशाना साधते हुए एक वीडियो साझा किया।
ऐसे खूंखार हम घर में पालते हैं
भाजपा नेता ने कहा, ‘ओवैसी ने अपने भाषण में कहा कि उन्होंने अपने भाई (अकबरुद्दीन ओवैसी) को नियंत्रण में रखा है और वह एक तोप है। मैं आपको बताना चाहूंगी बड़े (असदुद्दीन ओवैसी) कि ऐसी तोपें हम अपने घर के बाहर सजावट के लिए रखते हैं। बड़ा कहता है कि छोटा हमारा खूंखार है। ऐसे खूंखार हम घर में पालते हैं। यह याद रखना कि मैं भी सैनिक की बेटी हूं।’
[ad_2]
Source link