Home Sports IPL Purple Cap: जिसने बुमराह से पर्पल कैप छीनी, वह टी20 वर्ल्ड कप टीम तो छोड़िए रिजर्व प्लेयर्स में भी नहीं…

IPL Purple Cap: जिसने बुमराह से पर्पल कैप छीनी, वह टी20 वर्ल्ड कप टीम तो छोड़िए रिजर्व प्लेयर्स में भी नहीं…

0
IPL Purple Cap: जिसने बुमराह से पर्पल कैप छीनी, वह टी20 वर्ल्ड कप टीम तो छोड़िए रिजर्व प्लेयर्स में भी नहीं…

[ad_1]

नई दिल्ली. जिस गेंदबाज ने आईपीएल 2024 में सबसे अधिक विकेट झटके हैं और जसप्रीत बुमराह से पर्पल कैप छीनी है, वह भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं है. टी20 वर्ल्ड कप टीम तो दूर, भारतीय चयनकर्ताओं ने उसे रिजर्व खिलाड़ियों में भी शामिल नहीं किया है. इसके बावजूद हर्षल पटेल का जोश कम नहीं हुआ है. पंजाब किंग्स का इस गेंदबाज ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के 3 विकेट झटके और खुद को पर्पल कैप की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंचा दिया.

आईपीएल 2024 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स का मुकाबला हुआ. पंजाब किंग्स की टीम को इस मुकाबले में 60 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा. गेंदबाजी में हर्षल पटेल और बल्लेबाजी में राइली रॉसो ने ही पंजाब के लिए अच्छा प्रदर्शन किया. बाकी सभी ने निराश किया.

IPL Playoffs: चेन्नई के पास गोल्डन चांस, आज कमजोर टीम से मुकाबला, जीती तो SRH को पछाड़ तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी

हर्षल पटेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 4 ओवर के अपने स्पेल में 38 रन देकर 3 विकेट झटके. उनका सबसे खास ओवर पारी का सबसे आखिरी ओवर ही रहा. इस ओवर की जब शुरुआत हुई तो बेंगलुरू ने 4 विकेट पर 238 रन बना लिए थे. लग रहा था कि वह अपने स्कोर को 255 तक आसानी से पहुंचा देगी. लेकिन 255 तो छोड़िए 245 रन भी नहीं बने. हर्षल पटेल ने अपने इस ओवर में सिर्फ 3 रन दिए और 3 विकेट भी झटके. इस तरह उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत बेंगलुरू 241 रन ही बना पाई.

हर्षल पटेल ने आरसीबी के खिलाफ अपने आखिरी ओवर में दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर और कैमरन ग्रीन को आउट किया. इसके साथ ही आईपीएल में उनके कुल 20 विकेट हो गए. हर्षल पटेल ने महिपाल को आउट करते ही जसप्रीत बुमराह से पर्पल कैप भी छीन ली, जिनके नाम 18 विकेट हैं. पर्पल कैप की लिस्ट में वरुण चक्रवर्ती (16), अर्शदीप सिंह (16), और (मुकेश कुमार (15) क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर हैं.

T20 World Cup Squads: 16 टीमें घोषित, पर पाकिस्तान-बांग्लादेश अब भी ऊहापोह में, नहीं चुन पा रहे 15 खिलाड़ी

ऑरेंज कैप की बात करें तो विराट कोहली इस लिस्ट में अपना दबदबा बनाए हुए हैं. विराट कोहली ने टूर्नामेंट में 12 मैच में 634 रन बनाए हैं. वे एकमात्र बैटर हैं, जिसके नाम टूर्नामेंट में 600 से ज्यादा रन हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ (541) ऑरेंज कैप की लिस्ट में विराट के बाद दूसरे नंबर पर है. ट्रैविस हेड (533) तीसरे, संजू सैमसन (471) चौथे और सुनील नरेन (461) पांचवें नंबर पर हैं.

Tags: Harshal Patel, IPL 2024, Jasprit Bumrah, Purple Cap

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here