[ad_1]
Sanjive Goenka Justin Langer Video: सनराइजर्स हैदराबाद से 10 विकेट से करारी शिकस्त के बाद लखनऊ सुपर के मालिक संजीव गोयनका भड़क उठे और उन्होंने टीम के कप्तान केएल राहुल की ग्राउंड पर ही क्लास ले ली. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हुआ और केएल राहुल से फैंस टीम के मालिक के बर्ताव से काफी नाराज भी दिखे. क्रिकेट के कई दिग्गज भी संजीव गोयनका के सलूक से सहमत नहीं दिखे. सोशल मीडिया पर केएल राहुल के फैंस ने तो संजीव गोयनका को आड़े हाथों ले लिया और उनका जमकर विरोध भी किया. अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एलएसजी के मालिक टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर पर भड़कते नजर आ रहे हैं. वहीं, पर केएल राहुल भी मौजूद हैं.
क्या हुआ था?
दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ, जिसमें हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा कर ट्रेविस हेड ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ को कोई मौका नहीं दिया और एकतरफा अंदाज में 9.4 ओवर्स में ही 167 रन बनाकर 10 विकेट से जीत दर्ज की. यह सब होता देखा स्टैंड्स में मौजूद लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका से गुस्सा बर्दाश्त नहीं हुआ. वह मैच खत्म होते ही ग्राउंड में आए और केएल राहुल की क्लास लगाने लगाए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और फैंस में संजीव गोयनका के प्रति काफी आक्रोश देखने को भी मिला.
गोयनका-लैंगर का वीडियो वायरल
अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें संजीव गोयनका टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर की भी क्लास लगाते नजर आ रहे हैं. केएल राहुल भी इस वीडियो में साथ खड़े नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में गोयनका की हार के निराशा साफ झलक रही है और वह जस्टिन लैंगर को कुछ समझाते नजर आ रहे हैं. पास खड़े केएल राहुल इस बातचीत के बीच ज्यादा देर वहां नहीं रुके और चलते बने.
— Slayer (@Cricnerd36) May 8, 2024
लखनऊ का ऐसा है हाल
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ छठे स्थान पर है. सनराइजर्स हैदराबाद से मिली शर्मनाक हार के बाद टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका जरूर लगा है. अगर उसे प्लेऑफ में जगह पक्की करनी है तो बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे और बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा. बता दें कि 2022 में आईपीएल ये जुड़ी यह टीम पिछले दो सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने में सफल हुई है, लेकिन अपने पहला खिताब नाम नहीं कर सकी.
[ad_2]
Source link