[ad_1]
जेम्स एंडरसन जुलाई में विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद लेंगे संन्यास दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एंडरसन जुलाई में 42 साल के हो जाएंगे
नई दिल्ली. इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट टेस्ट से संन्यास लेने का फैसला किया है. एंडरसन जुलाई में विंडीज के खिलाफ खेले जाने वाली सीरीज के पहले टेस्ट मैच के बाद टेस्ट को अलविदा कह देंगे. 41 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. दाएं हाथ के पेसर एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के इकलौते तेज गेंदबाज हैं. वह जुलाई में 42 साल के हो जाएंगे. उन्होंने 187 टेस्ट मैचों में 700 शिकार किए हैं. एंडरसन के संन्यास की घोषाणा के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड टूटने से बच गया.
जेम्स एंडरसन (James Anderson) टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. इस लिस्ट में श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन हैं जिन्होंने टेस्ट में 800 विकेट चटकाए वहीं ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेन वॉर्न 708 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं. जेम्स एंडरसन ने एक बयान में कहा, ‘अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए मेरे लिए 20 साल अविश्वसनीय रहे, जिस खेल को मैं बचपन से पसंद करता रहा हूं, उसे खेलते हुए. मैं इंग्लैंड के लिए खेलना बहुत मिस करूंगा.’ लेकिन मैं जानता हूं कि अलग हटने और दूसरों को उनके सपनों को साकार करने देने का यह सही समय है, जैसा कि मैंने किया, क्योंकि इससे बड़ी चीज कुछ नहीं है.’
FIRST PUBLISHED : May 11, 2024, 18:58 IST
[ad_2]
Source link