Home Sports ऋषभ पंत पर लगा बैन… क्या है पूरा मामला, यहां जानिए सबकुछ

ऋषभ पंत पर लगा बैन… क्या है पूरा मामला, यहां जानिए सबकुछ

0
ऋषभ पंत पर लगा बैन… क्या है पूरा मामला, यहां जानिए सबकुछ

[ad_1]

हाइलाइट्स

दिल्ली कैपिटल्सा के कप्तान ऋषभ पंत पर एक मैच का बैन लगाया गया है ऋषभ पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है

नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स टीम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के खिलाफ खेले जाने वाले अहम मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को एक मैच के लिए बैन कर दिया गया है. वह आरसीबी के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से बाहर हो गए हैं. यही नहीं, उनपर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. पंत को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है.

बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कोआईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन का दोषी पाया गया है. वह आईपीएल के इस सीजन तीसरी बार स्लो ओवर रेट के दोषी पाए गए. अरुण जेटली स्टेडियम में 7 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में पंत की टीम ने स्लो ओवर रेट के तहत गेंदबाजी की थी. एक सीजन में तीन बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाए जाने पर टीम के कप्तान पर एक मैच का बैन लगाया जाता है. इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगततौर पर 12 लाख या उनकी संबंधित मैच फीस का, जो भी कम हो जुर्माना लगाया गया है.

श्रीलंका की टी20 वर्ल्ड कप टीम में 36 साल का खिलाड़ी शामिल, खेलेगा छठा विश्व कप, वानिंदु हसरंगा को बनाया कप्तान

दिल्ली कैपिटल्स ने आर्टिकल 8 के तहत मैच रेफरी के फैसले को चुनौती दी थी. इस अपील को बीसीसीआई लोकपाल के पास भेजा गया था. इस मामले की सुनवाई वर्चुअल हुई थी जिसमें जांच अधिकारी ने मैच रेफरी के फैसले को सही पाया. दिल्ली कैपिटल्स को अगले मैच में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से भिड़ना है. 12 मई को खेले जाने वाले इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स टीम ऋषभ पंत के बिना उतरेगी. इस मैच में दिल्ली को उसके नियमित कप्तान का साथ नहीं मिलेगा.

प्लेऑफ की रेस में दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. दिल्ली ने 12 मैचों में 12 अंक के साथ प्वॉइंट टेबल में पांचवें नंबर पर है. दिल्ली अपना आखिरी लीग मैच 14 मई को लखउन सुपरजॉयंट्स से खेलेगी.

Tags: Delhi Capitals, IPL 2024, Rishabh Pant

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here