Home Sports कॉलेज में हुई मुलाकात, 6 साल डेट करने के बाद रचाई शादी, दिलचस्प है सूर्या की लव स्टोरी

कॉलेज में हुई मुलाकात, 6 साल डेट करने के बाद रचाई शादी, दिलचस्प है सूर्या की लव स्टोरी

0
कॉलेज में हुई मुलाकात, 6 साल डेट करने के बाद रचाई शादी, दिलचस्प है सूर्या की लव स्टोरी

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए धमाल मचा रहे सूर्यकुमार यादव Sने मार्च 2021 में 30 वर्ष की उम्र में इंटरनेशनल करियर का आगाज किया और तीन साल में ही शॉर्टर फॉर्मेट के दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ बैटरों में अपना नाम शामिल कर लिया है. 33 वर्ष के सूर्यकुमार इनोवेटिव शॉटस खेलने के लिए मशहूर हैं. इनकी लव स्टोरी भी इनके शॉट्स की तरह मशहूर है. सूर्या ने कड़ी मेहनत से खुद को ऐसे अजीबोगरीब तरह की शॉट खेलने में महारत हासिल की है और इस ‘बदलाव’ में उनकी पत्‍नी देविशा शेट्टी (Devisha Shetty) का भी रोल रहा है.

सूर्या ने कॉलेज की अपनी फ्रेंड देविशा से छह साल डेट करने के बाद वर्ष 2016 में शादी की है.आरए पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्‍स में ग्रेजुएशन के दौरान इन दोनों की 2010 में मुलाकात हुई थी. देविशा अच्‍छी डांसर हैं, एक प्रोग्राम में सूर्या ने उन्‍हें डांस करते हुए देखा और दिल दे बैठे. क्रिकेट प्‍लेयर होने के कारण सूर्या कॉलेज में लोकप्रिय थे. देविशा उम्र में सूर्यकुमार से तीन साल छोटी हैं. शादी से पहले वे एक NGO ‘द लाइटहाउस प्रोजेक्ट’ के लिए भी काम कर चुकी हैं.

बुरी तरह से फंसा IPL प्लेऑफ का पेंच, 3 टीमें 1 ही अंक पर पहुंची, कोई भी हो सकता है बाहर

सूर्या ने गौरव कपूर के शो ‘ब्रेकफास्‍ट विद चैंपियंस’ में देविशा के उनके क्रिकेट में योगदान के बारे में बात करते हुए कहा था, ‘मेरी लाइफ 2016 से चेंज हुई. इस साल मेरी शादी हुई. मैं इससे पहले छह साल तक देविशा से डेट कर रहा था. व‍ह (देविशा)जानती थी कि यह क्रिकेट खेलता है, डोमिस्टिक क्रिकेट और आईपीएल.

बता दें कि सूर्यकुमार यादव इस आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. सूर्यकुमार यादव ने सनराीजर्स हैदराबाद के खिलाफ गजब का मोर्चा संभाला था और महज 51 गेंद में 102 रन की नाबाद पारी खेलकर मुंबई को जीत दिला दी थी. सूर्या ने आईपीएल 2024 में अब तक मैचों में रन बना चुके हैं. हालांकि, उनकी टीम मुंबई इंडियंस इस आईपीएल से बाहर हो चुकी हैं. उन्होंने अब तक 12 में से सिर्फ 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है.

Tags: Mumbai indians, Suryakumar Yadav

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here