Home Sports बाबर ने 1 मैच में बनाए 2 धांसू रिकॉर्ड, कोहली की बराबरी की, फिंच से निकले आगे

बाबर ने 1 मैच में बनाए 2 धांसू रिकॉर्ड, कोहली की बराबरी की, फिंच से निकले आगे

0
बाबर ने 1 मैच में बनाए 2 धांसू रिकॉर्ड, कोहली की बराबरी की, फिंच से निकले आगे

[ad_1]

हाइलाइट्स

बाबर आजम ने 57 रन की पारी खेली विराट कोहली ने 109 पारियों में किया था ये काम बाबर आजम ने 108 पारियों में कर दिखाया

नई दिल्ली. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मैच में अर्धशतकीय पारी खेली. बाबर की यह पारी टीम के काम नहीं आ सकी. पाकिस्तान के पहले टी20 मैच में आयरलैंड ने 5 विकेट से हरा दिया. हालांकि बाबर आजम ने इस मैच में अपने नाम दो बड़े रिकॉर्ड दर्ज किए. पाकिस्तानी कप्तान ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा कारनामा किया जो पहले किसी ने नहीं किया था. वहीं विराट कोहली के रिकॉर्ड की भी उन्होंने बराबरी की. बाबर की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम आयरलैंड दौरे के बाद इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इसके बाद वह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वेस्टइंडीज और अमेरिका जाएगी.

29 वर्षीय बाबर आजम (Babar Azam)  ने आयरलैंड के खिलाफ डबलिन के क्लोंटार्फ क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर उतरने के साथ ही अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. बाबर सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 76 मैचों में कप्तानी की थी. बाबर आजम के नाम सर्वाधिक 77 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी है. धोनी 72 मैचों में कप्तान कर चुके हैं.

टीम इंडिया ने जिससे मुंह फेरा… उसने इंग्लैंड में जाकर काटा बवाल, डेब्यू मैच में खोला ‘पंजा’

ऋषभ पंत पर लगा बैन… राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में कर बैठे थे बड़ी गलती, जुर्माना भी लगाया गया

बाबर ने 38वीं बार किया 50 प्लस स्कोर
बाबर आजम ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 43 गेंदों पर 57 रन बनाए जिसमें 8 चौके और एक छक्का शामिल था. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बाबर ने 38वीं बार 50 प्लस स्कोर किया. इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली के टी20 में सर्वाधिक 38 बार पचास प्लस स्कोर की बराबरी कर ली. बाबर आजम दूसरे टी20 में एक और अर्धशतक जड़कर विराट कोहली से आगे निकल सकते हैं. विराट को इसके लिए 109 पारियों का सहारा लेना पड़ा जबकि बाबर ने 108 पारियों में कर दिखाया.

अपनी कप्तानी में 44 टी20 मैच जीत चुके हैं बाबर आजम
बाबर आजम अपनी कप्तानी में 44 टी20 मैच जीत चुके हैं. उन्होंने 77 मैचों में कप्तानी की है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक मैच जीतने के मामले में बाबर ब्रायन मासाबा के साथ ज्वॉइंट रूप से पहले नंबर पर हैं. दोनों ने एक समान 44-44 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं. इसके बाद अफगानिस्तान के असगर अफगान के नाम आता है जिन्होंने 42 मैच जीते हैं.

Tags: Aaron Finch, Babar Azam, Pakistan cricket team, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here