Home Breaking News सिपाही की मौत: इतनी जबरदस्त टक्कर… बाइक सवार सिपाही लोडर का शीशा तोड़कर घुस गया अंदर; नजारा देख कांप गई रूह

सिपाही की मौत: इतनी जबरदस्त टक्कर… बाइक सवार सिपाही लोडर का शीशा तोड़कर घुस गया अंदर; नजारा देख कांप गई रूह

0
सिपाही की मौत: इतनी जबरदस्त टक्कर… बाइक सवार सिपाही लोडर का शीशा तोड़कर घुस गया अंदर; नजारा देख कांप गई रूह

[ad_1]

kanpur news loader hit a bike In Kanpur Constable dies in road accident

Kanpur Constable dies
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कानपुर के बिधनू इलाके में गुरुवार रात दोस्त को छोड़कर बाइक से घाटमपुर की ओर जा रहे सिपाही को विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडर का शीशा तोड़कर सिपाही अंदर घुस गया। हादसे में सिपाही की मौत हो गई।

मथुरा जिले के थाना जुमनापार के दूधाधारी गांव निवासी हरीओम शर्मा का बेटा कृष्ण कुमार उर्फ केके पंडित (26) वर्ष 2020 बैच का सिपाही था। पिता ने बताया कि वह कानपुर कोतवाली में पैरोकार था। 15 दिन की छुट्टी काटकर गुरुवार को थाने में आमद कराई थी। 

रात करीब आठ बजे के अपने दोस्त प्रवीण को बेकनगंज में छोड़कर सरकारी काम से घाटमपुर की ओर जा रहा था। उसी दौरान बिधनू थानाक्षेत्र में रमईपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा में आ रहे तेज रफ्तार लोडर से टक्कर हो गई। 

सिपाही लोडर के आगे का शीशा तोड़कर आधा अंदर घुस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बिधनू पुलिस ने बताया कि सिपाही के बड़े भाई कुलदीप शर्मा की तहरीर पर अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ लापरवाही से लोडर चलाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पिता ने बताया कि कुलदीप शर्मा, नरेश और चंद्रमुनी में कृष्ण कुमार तीसरे नंबर का था। उसकी शादी भी तय हो गई थी।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here