[ad_1]
11:17 AM, 11-May-2024
दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा, ‘कल जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह हनुमान जी का आशीर्वाद लेने के लिए हनुमान मंदिर आएंगे। आज वह अपने परिवार और अन्य पार्टी नेताओं के साथ यहां आ रहे हैं। कुछ दिन पहले सुनीता केजरीवाल हनुमान मंदिर आईं थीं और कहा कि उन्होंने उम्मीद जताई थी कि वह जल्द ही अरविंद केजरीवाल के साथ यहां आएंगी।’
11:15 AM, 11-May-2024
केजरीवाल को मिला हनुमान जी का आशीर्वाद: सौरभ भारद्वाज
दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “जब अरविंद केजरीवाल को झूठे मामले में जेल में डाला गया था, तब सुनीता केजरीवाल ने कहा था कि वह अरविंद केजरीवाल के साथ यहां हनुमान मंदिर आएंगी। उन्हें 50 दिनों में जमानत मिल गई। हनुमान जी के आशीर्वाद से ऐसा हुआ है।’
11:10 AM, 11-May-2024
कुछ देर में हनुमान मंदिर पहुंचेंगे

संजय सिंह और आतिशी हनुमान मंदिर पहुंचे
– फोटो : भूपिंदर सिंह
दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में कुछ ही देर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राम भक्त हनुमान का आशीर्वाद लेने पहुंचने वाले हैं। आप नेता संजय सिंह, आतिशी व अन्य लोग हनुमान मंदिर पहुंच गए हैं।
10:28 AM, 11-May-2024
Arvind Kejriwal Live: हनुमान मंदिर में सीएम केजरीवाल करेंगे पूजा-अर्चना, एक बजे पीसी और शाम को होगा रोड शो
सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार शाम को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। उन्हें लेने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, कई मंत्री और सैकड़ों कार्यकर्ता तिहाड़ जेल पहुंचे।
[ad_2]
Source link