[ad_1]
Gujarat Titans IPL 2024: जैसे-जैसे आईपीएल 2024 अपने फाइनल मुकाबले की ओर बढ़ रहा है… रोमांच चरम पर पहुंच रहा है. 59 मुकाबलों के बाद भी कोई टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई है. सीजन के पिछले मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को रौंदकर प्लेऑफ में जाने की अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं. अब शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस में बाद बदलाव हुआ है. टीम में 23 साल के एक भारतीय पेसर की एंट्री हुई है. दरअसल, एक अन्य खिलाड़ी के चोटिल होने के चलते यह बदलाव किया गया है.
इस खिलाड़ी की एंट्री
गुजरात टाइटंस ने बाएं हाथ के चोटिल तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा की जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को टीम में शामिल किया है. गुरनूर घरेलू टूर्नामेंटों में पंजाब के लिए खेलते हैं और यह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उनका दूसरा सीजन होगा. वह इससे पहले पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं. इस 23 साल के खिलाड़ी को आईपीएल के एक मैच का अनुभव है. वह पिछले सीजन में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के लिए मैच खेले थे. उन्होंने उस मैच में 3 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 42 रन दिए थे. गुरनूर 2021 में पंजाब के लिए एक लिस्ट ए मैच भी खेल चुके हैं. गोवा के खिलाफ इस मैच में उन्होंने 62 रन देकर एक विकेट लिया था. फर्स्ट क्लास में उन्होंने 8 मैचों में 45.57 की औसत से सात विकेट लिए हैं.
— IndianPremierLeague (@IPL) May 11, 2024
गुजरात टाइटंस का अपडेटेड स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी, अभिनव मनोहर, संदीप वॉरियर, शरथ बीआर, दर्शन नालकंडे, जयंत यादव, ऋद्धिमान साहा, जोशुआ लिटिल, विजय शंकर, मानव सुथार, केन विलियमसन, रविश्रीनिवासन साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन, अजमतुल्लाह उमरजई, गुरनूर बरार.
[ad_2]
Source link