Home Breaking News Lok Sabha Elections : काशी में 22 घंटे रहेंगे PM मोदी, कल का रोड शो ऐतिहासिक बनाएंगे शाह और योगी; रणनीति तैयार

Lok Sabha Elections : काशी में 22 घंटे रहेंगे PM मोदी, कल का रोड शो ऐतिहासिक बनाएंगे शाह और योगी; रणनीति तैयार

0
Lok Sabha Elections : काशी में 22 घंटे रहेंगे PM मोदी, कल का रोड शो ऐतिहासिक बनाएंगे शाह और योगी; रणनीति तैयार

[ad_1]

दशाश्वमेध घाट के सामने गंगा पार से तीसरे दिन शनिवार को भी ड्रोन शो का भव्य आयोजन हुआ। इसके जरिए काशी में 10 साल के दौरान हुए विकास कार्य को दर्शाया गया। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की मौजूदगी खास रही। काशी में अब तक हुए विकास का नजारा देख शाह अचंभित हुए।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मौजूदगी में आयोजित ड्रोन शो के दौरान काशी में पीएम मोदी के प्रयास से 10 साल के दौरान हुए विकास कार्यों को दर्शाया गया। इस प्रस्तुति में ड्रोन से आसमान में करीब 400 फीट की ऊंचाई पर लगभग 300 मीटर की चौड़ाई में लेजर शो का प्रदर्शन हुआ। इसके जरिए दिखायी गयी विविध कलाकृतियों ने काशी के सभी घाटों पर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया। 

इन कलाकृतियों में बाबा विश्वनाथ के डमरू से लेकर काशी की प्रसिद्ध मां गंगा आरती, भव्य विश्वनाथ कॉरिडोर, भारत में बनी वंदे भारत ट्रेन के साथ भाजपा के निशान कमल, भाजपा का ध्वज और लोकसभा चुनावों में कमल के निशान पर वोट की अपील शामिल रही।

यह भी पढ़ें- PM के रोड शो में आप सादर आमंत्रित हैं: भाजपाजनों ने काशीवासियों को दिया निमंत्रण, भगवा ‘रथ’ में बैठेंगे मोदी

पीएम मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल को दिखाया

ड्रोन शो के माध्यम से काशी के कायाकल्प की दास्तां दिखाई गई और बताया गया कि पीएम मोदी के 10 साल के कार्यकाल के दौरान पुरातन काशी ने आधुनिकता का चोला धारण कर लिया है। एक सांसद के रूप में पीएम मोदी ने काशी में जो विकास की गाथा लिखी है, वह अविस्मणीय है। सिर्फ काशीवासी ही नहीं, देश-दुनिया के लोग यहां हुए विकास कार्य को देख आश्चर्यचकित है।

यहीं वजह है कि रोजाना लाखों की संख्या में लोग यहां हुए विकास कार्य को देखने आ रहे हैं। बात चाहे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की हो या फिर नमो घाट समेत गंगा के समस्त घाटों के कायाकल्प की। मार्गों के चौड़ीकरण की बात हो या फिर रुद्राक्ष कंवेशन सेंटर, टीएफसी, बनारस रेलवे स्टेशन, कैंट रेलवे स्टेशन, वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन, रिंग रोड़, फुलवरिया फोर लेन के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्र में हुए विकास कार्य की।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here