Home Breaking News Manisha Koirala: ‘सारे सपने सच नहीं…’ मां ना बनने पर छलका ‘मल्लिका जान’ का दर्द, इस कारण नहीं गोद लिया बच्चा

Manisha Koirala: ‘सारे सपने सच नहीं…’ मां ना बनने पर छलका ‘मल्लिका जान’ का दर्द, इस कारण नहीं गोद लिया बच्चा

0
Manisha Koirala: ‘सारे सपने सच नहीं…’ मां ना बनने पर छलका ‘मल्लिका जान’ का दर्द, इस कारण नहीं गोद लिया बच्चा

[ad_1]

बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ की सफलता का आनंद ले रही हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ये सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। अभिनेत्री ने अपनी निजी जिंदगी में काफी संघर्ष किया है। मनीषा ने हाल ही में अपनी कैंसर से लड़ाई के बारे में बात की है। उन्होंने मां बनने का सुख नहीं मिल पाने पर भी बात की है। अभिनेत्री ने कहा कि अब उन्होंने इसे अपना लिया है कि वह मां नहीं बन पाएंगी, जिससे उन्हें शांति मिलती है।




मनीषा कोइराला ने हाल ही में एक बातचीत में बताया कि कैंसर से लड़ने के बाद मातृत्व को अपनाना कठिन लग रहा था। उन्होंने बच्चा गोद लेने के बारे में सोचा था। अभिनेत्री ने बताया, ‘मेरे जीवन में, कहीं न कहीं, अधूरी चीजें हैं। आप जैसे-जैसे बड़े होते हैं, आप अपनी वास्तविकता को स्वीकार करते हैं। ऐसे बहुत से सपने हैं जिनके बारे में आपको एहसास होता है कि वे पूरे नहीं होंगे और आप उससे समझौता कर लेते हैं। मातृत्व उनमें से एक है।’ 

Sonakshi Sinha: कपिल के शो में शादी के लिए तरसती दिखीं सोनाक्षी, बोलीं- मुझे जोर से शादी करनी हैं


अभिनेत्री ने आगे बताया, ‘डिम्बग्रंथि का कैंसर होना और मां न बन पाना बहुत कठिन था। मगर मैंने इसके साथ शांति बना ली थी। मैंने खुद से कहा कि जो बीत गया वह अतीत में है। अब मेरे पास जो है उसमें मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ करना है।’ मनीषा ने आगे कहा, ‘मैंने गोद लेने के बारे में बहुत सोचा। मुझे एहसास हुआ कि मैं बहुत जल्दी तनावग्रस्त हो जाती हूं। मुझे चिंता भी बहुत जल्दी हो जाती है। इसलिए काफी सोचने के बाद मैंने इससे समझौता कर लिया।’


उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे पास जो भी है, उनके साथ मुझे खुश रहना होगा। मेरे पास बूढ़े माता-पिता हैं, जिनसे मैं बहुत प्यार करती हूं। मैं उनकी आंखों का तारा हूं। मैं अब अक्सर उनके साथ समय बिताने के लिए अपने घर काठमांडू जाती रहती हूं।’



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here