Home Breaking News लोकसभा चुनाव: पत्नी के अंतिम संस्कार से पहले वोट डालने पहुंचा बुजुर्ग, बोले- एक भी वोट खराब नहीं होना चाहिए

लोकसभा चुनाव: पत्नी के अंतिम संस्कार से पहले वोट डालने पहुंचा बुजुर्ग, बोले- एक भी वोट खराब नहीं होना चाहिए

0
लोकसभा चुनाव: पत्नी के अंतिम संस्कार से पहले वोट डालने पहुंचा बुजुर्ग, बोले- एक भी वोट खराब नहीं होना चाहिए

[ad_1]

UP Lok Sabha Phase 4 Election: old man arrived to cast his vote before his wife funeral

अंगुली पर लगा निशान दिखाते रामलखन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र में खुशी के मौका छोड़कर वोट डालने की खबरें तो अक्सर सुर्खियों में रहती है। लेकिन दिबियापुर में एक बुजुर्ग ने मतदान के महापर्व के लिए एक मिशाल पेश की। पत्नी के शव का दाह संस्कार करने से पहले वह अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र गए।

संजय नगर निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग रामलखन की पत्नी सरोज कुमारी (78) का रविवार की शाम देहांत हो गया था। परिजनों एवं रिश्तेदारों के इकट्ठा न होने के कारण शाम को सरोज कुमारी का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। सुबह अंतिम संस्कार किए जाने की बात तय हुई। सुबह घर पर सभी परिजन गमगीन अवस्था में बैठे थे। तभी रामलखन ने रिश्तेदारों को बताया कि वह वोट डालने जाएंगे। रिश्तेदारों ने पत्नी की अंत्येष्टि करने के बाद वोट डालने के लिए समझाया। लेकिन रामलखन पहले मतदान की जिद करने लगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here