Home Sports शादी के बाद वाइफ ने छोड़ी मॉडलिंग, पति के साथ किया करियर सेट, दिलचस्प है जेम्स एंडरसन की लव स्टोरी

शादी के बाद वाइफ ने छोड़ी मॉडलिंग, पति के साथ किया करियर सेट, दिलचस्प है जेम्स एंडरसन की लव स्टोरी

0
शादी के बाद वाइफ ने छोड़ी मॉडलिंग, पति के साथ किया करियर सेट, दिलचस्प है जेम्स एंडरसन की लव स्टोरी

[ad_1]

नई दिल्ली. इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जेम्स एंडरसन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है.  उन्होंने अपने 20 साल के करियर पर आखिरकार करियर पर विराम लगाने का फैसला कर लिया है. एंडरसन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी जानकारी दी है. एंडरसन की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है. उन्होंने साल 2006 में डैनियल लॉयड से शादी की थी. डैनियल लॉयड और एंडरसन पहली बार नाइट क्लब में मिले थे.

जेम्स एंडरसन और डैनियल लॉयड 2004 अगस्त में पहली बार लंदन के एलिसियम नाइट क्लब में मिले थे. इन दोनों के बीच पहली नजर का प्यार हुआ था. दक्षिण अफ्रीका के दौरे से लौटने के बाद दो साल के रिलेशनशिप को एंडरसन और लॉयड ने फरवरी 2006 में शादी के बंधन में बदला. जेम्स एंडरसन और डैनियल लॉयड के दो बेटियां है. ए़ंडरसन अक्सर अपनी पत्नी और बेटियों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. डैनियल लॉयड ने 18 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी की और उनका पहला शो बर्मिघंम में एक लाइव शो था.

T20 World Cup: 24 मई को अमेरिका के लिए रवाना होगी टीम इंडिया, इन 5 प्लेयर्स का जाना तय

डैनियल लॉयड ने बिजनेस के लिए एक मॉडलिंग एजेंसी ज्वॉइन की थी, लेकिन इसमें फ्लॉप होने के बाद उन्होंने पढ़ाई की तरफ ध्यान दिया और साउथम्पटन यूनिवर्सिटी में मार्केटिंग और फ्रेंच के कोर्स की पढ़ाई करनी शुरू की. तकरीब एक साल के अंतराल के बाद डैनियल लॉयड ने फिर से मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा. इस बार किस्मत ने उनका साथ दिया और डैनियल ने टॉप मार्केटिंग फर्म ज्वॉइन की. उन्हें कई मॉडलिंग प्रोजेक्ट और कमर्शियल मिले, लेकिन शादी के बाद डैनियल ने मॉडलिंग छोड़ दी और एंडरसन के साथ लंदन शिफ्ट हो गई.

जेम्स एंडरसन के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. वह सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे स्थान पर आते हैं. एंडरसन ने गेंदबाजी में भी गजब का तहलका मचाया है. मई 2003 में शुरू हुए अपने करियर में इंग्लैंड के लिए 194 वनडे और 19 टी20 के साथ 187 टेस्ट खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट के साथ सर्वकालिक सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में वह शेन वार्न (708) और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800) के बाद तीसरे स्थान पर है.

Tags: James anderson, Off The Field

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here