Home Sports IPL 2024: टी20 वर्ल्ड कप से पहले सुपर फॉर्म में संजू सैमसन, करियर का बेस्ट IPL सीजन, देखें रिकॉर्ड्स

IPL 2024: टी20 वर्ल्ड कप से पहले सुपर फॉर्म में संजू सैमसन, करियर का बेस्ट IPL सीजन, देखें रिकॉर्ड्स

0
IPL 2024: टी20 वर्ल्ड कप से पहले सुपर फॉर्म में संजू सैमसन, करियर का बेस्ट IPL सीजन, देखें रिकॉर्ड्स

[ad_1]

IPL 2024 Sanju Samson: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 में सनसनीखेज प्रदर्शन किया है. उसने दूसरी टीमों को काफी परेशान किया है. इस सीजन में टीम के तूफानी प्रदर्शन में उसके कप्तान संजू सैमसन का योगदान सबसे ज्यादा रहा है. सैमसन बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और कप्तानी में शानदार रहे हैं. उनके प्रदर्शन को देखते ही उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले सैमसन ने आईपीएल में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

करियर का सर्वश्रेष्ठ IPL सीजन

रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में राजस्थान के कप्तान ने अपने आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ सीजन दर्ज किया. इस साल से पहले सैमसन का अब तक का सबसे अच्छा आईपीएल सीजन 2021 में था जब उन्होंने 14 मैचों में 484 रन बनाए थे. रविवार को उसे पार करने के लिए केवल 14 रनों की जरूरत थी और उन्होंने इसे हासिल कर लिया. हालांकि, अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए.

इस सीजन में सैमसन का फॉर्म

इस सीजन में सैमसन के नाम 12 मैचों में 67.29 की औसत और 163.54 स्ट्राइक रेट से 485 रन हैं. सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी अच्छी फॉर्म नहीं दिखा पाए और सिमरजीत सिंह की गेंद पर आउट हो गए. उन्होंने 19 गेंद पर 15 रन बनाए. वह एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाए. इस पारी में फेल होने के बावजूद यह नहीं कहा जा सकता कि सैमसन आउट ऑफ फॉर्म हो गए हैं. वह जबरदस्त लय में हैं और इसका फायदा टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप में मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: मैथ्यू हेडन की बेटी ने IPL में लगाया ग्लैमर का तड़का, 10 तस्वीरें

टी20 वर्ल्ड कप में अहम होंगे सैमसन

टी20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया में सैमसन की फॉर्म अहम फैक्टर होगी. वह विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका के लिए ऋषभ पंत के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे, जो अपनी वापसी के बाद भी अच्छी फॉर्म में हैं. हालांकि, इस सीजन में सैमसन के रनों को रोहित शर्मा के लिए नजरअंदाज करना मुश्किल होगा. सैमसन को राजस्थान के क्रिकेट डायरेक्ट कुमार संगकारा से भी समर्थन मिला है, जिनका मानना है कि 29 वर्षीय खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में सफल होंगे.

ये भी पढ़ें: ​टॉस में फिर भाग्य ने नहीं दिया साथ…शर्मनाक रिकॉर्ड के करीब CSK

संगकारा ने की सैमसन की तारीफ

संगकारा ने सैमसन की तारीफ में कहा, ”वह एक विशेष खिलाड़ी हैं. जब वह तरोताजा और केंद्रित होते हैं तो ऐसा कुछ नहीं होता जो वह नहीं कर सकते. वह विनम्र और जमीन से जुड़े हुए हैं और सोशल मीडिया पर ज्यादा नहीं हैं. वह बहुत अधिक गोपनीयता पसंद करते हैं. टीम के बाकी सदस्यों की परवाह करते हैं. प्रतिभा और कौशल के अलावा ये महान गुण हैं. मुझे लगता है कि वह वर्ल्ड कप में जाने वाली टीम में अहम होंगे.”

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here