[ad_1]
KKR vs MI Last Over: तिलक वर्मा के पास हीरो बनने का मौका था, लेकिन वह मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में जीत दिलाने में नाकाम रहे. मुंबई इंडियंस की टीम को खराब बल्लेबाजी की कीमत चुकानी पड़ी और कोलकाता नाइट राइडर्स ने उसे 18 रनों से हरा दिया. बारिश से बाधित इस मैच को 16-16 ओवरों का कर दिया गया था. मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी ओवर में तिलक वर्मा और नमन धीर क्रीज पर मौजूद थे. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आखिरी ओवर तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने फेंका.
मुंबई इंडियंस के लिए हीरो नहीं बन पाए तिलक वर्मा
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस को आखिरी 6 गेंद में 22 रन की जरूरत थी. मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी ओवर में तिलक वर्मा और नमन धीर बल्लेबाजी कर रहे थे. कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने पहली ही गेंद पर नमन धीर (17) को आउट कर दिया. इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर तिलक वर्मा (32) को विकेट के पीछे फिल साल्ट के हाथों कैच आउट करा दिया. हर्षित राणा ने आखिरी ओवर में केवल 3 रन ही दिए. KKR के 158 रनों के लक्ष्य के जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 16 ओवर में 8 विकेट पर 139 रन ही बना पाई.
KKR vs MI मैच का आखिरी ओवर
पहली गेंद – हर्षित राणा ने नमन धीर (17) को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट करा दिया (136/7 – 15.1 ओवर)
दूसरी गेंद – हर्षित राणा की गेंद पर नए बल्लेबाज अंशुल कंबोज ने 1 रन लिया (137/7 – 15.2 ओवर)
तीसरी गेंद – हर्षित राणा ने तिलक वर्मा (32) को विकेट के पीछे फिल साल्ट के हाथों कैच आउट करा दिया. (137/8 – 15.3 ओवर)
चौथी गेंद – हर्षित राणा की गेंद पर पीयूष चावला कोई भी रन नहीं ले पाए. (137/8 – 15.4 ओवर)
पांचवीं गेंद – हर्षित राणा की गेंद पर पीयूष चावला ने एक रन लिया. (138/8 – 15.5 ओवर)
छठी गेंद – हर्षित राणा की गेंद पर अंशुल कंबोज ने 1 रन लिया. (139/8 – 16 ओवर)
KKR ने मुंबई को हराया
कोलकाता नाइट राइडर्स ने स्पिनर सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की जोड़ी की बदौलत शनिवार को बारिश से बाधित IPL मैच में तेज शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली. मुंबई इंडियंस की अनुशासित गेंदबाजी के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने वेंकटेश अय्यर की 21 गेंद में 42 रनों की पारी के दम पर 7 विकेट पर 157 रन बनाए. प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने 6.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 65 रन बना लिए थे. लेकिन केकेआर के स्टार स्पिनर सुनील नरेन ने ईशान किशन (22 गेंद, 40 रन) द्वारा दिलाई गई विस्फोटक शुरुआत पर लगाम कसी.
हर्षित राणा ने 34 रन देकर दो विकेट लिए
वरुण चक्रवर्ती ने 17 रन देकर दो और रसेल 34 रन देकर दो विकेट हासिल किए. इससे केकेआर ने मुंबई इंडियंस की आधी टीम को 13वें ओवर के अंदर पवेलियन लौटा दिया और 16 ओवर तक आठ विकेट पर 139 रन ही बनाने दिए. हर्षित राणा ने 34 रन देकर दो विकेट लिए जबकि नरेन ने 21 रन देकर किशन का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया. इस तरह दो बार की विजेता केकेआर ने दो मैच रहते हुए अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली.
मुंबई की यह 13 मैच में नौवीं हार
टीम ने 18 अंक से 10 टीम की तालिका में शीर्ष पर अपना स्थान मजबूत किया. 2021 के बाद यह पहली बार है जब केकेआर ने प्लेऑफ में जगह बनाई है. केकेआर अब शीर्ष दो में रहने की कोशिश करेगी. सोमवार को उसका सामना गुजरात टाइटंस और 19 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. मुंबई की यह 13 मैच में नौवीं हार है और टीम अपना अभियान 17 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से समाप्त करेगी.
[ad_2]
Source link