Home Sports IPL 2024: KKR से हार के बाद फूटा कप्तान हार्दिक पांड्या का गुस्सा, इन्हें ठहरा दिया जिम्मेदार

IPL 2024: KKR से हार के बाद फूटा कप्तान हार्दिक पांड्या का गुस्सा, इन्हें ठहरा दिया जिम्मेदार

0
IPL 2024: KKR से हार के बाद फूटा कप्तान हार्दिक पांड्या का गुस्सा, इन्हें ठहरा दिया जिम्मेदार

[ad_1]

IPL 2024, KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने शनिवार को खेले गए बारिश से बाधित मैच में मुंबई इंडियंस (MI) को 18 रन से हरा दिया. बारिश के कारण इस मैच को 16-16 ओवरों का कर दिया गया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम ने 16 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन बनाए थे. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के 158 रनों के लक्ष्य के जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 16 ओवर में 8 विकेट पर 139 रन ही बना पाई.  

KKR से हार के बाद फूटा कप्तान हार्दिक पांड्या का गुस्सा 

मुंबई इंडियंस (MI) की यह 13 मैचों में नौवीं हार है और यह टीम अपना अभियान 17 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच से समाप्त करेगी. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या का बल्लेबाजों पर जमकर गुस्सा फूटा है. हार्दिक पांड्या ने कहा, ‘एक बल्लेबाजी यूनिट के रूप में हमारे पास नींव मौजूद थी, लेकिन हम उसके बाद इसका फायदा नहीं उठा सके और रन बनाने के गति को बरकरार नहीं रख सके.’ 

परिस्थितियों को देखते हुए यह बराबरी का स्कोर था

हार्दिक पांड्या ने कहा, ‘विकेट थोड़ा ऊपर-नीचे था और गेंद थोड़ा फस कर भी आ रहा था, जिसके चलते हमें रिक्वायर्ड रन रेट के अनुसार बैटिंग करनी चाहिए थी. मुझे लगता है कि परिस्थितियों को देखते हुए यह बराबरी का स्कोर था, मुझे लगा कि गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. बाउंड्री से वापस आने वाली हर गेंद गीली होकर वापस आती थी. गेंदबाजों ने सुनिश्चित किया कि वे विकेट लेते रहें.’ 

मुंबई ने इस सीजन में अच्छी क्रिकेट नहीं खेली

मुंबई इंडियंस का अगला मैच 17 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ है. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अगले मैच को लेकर कहा, ‘कुछ नहीं, बस जाओ और जितना हो सके उतना आनंद लो और अच्छा क्रिकेट खेलो, यही शुरू से मेरा आदर्श वाक्य रहा है. मुझे नहीं लगता कि हमने इस सीजन में पर्याप्त अच्छी क्रिकेट खेली है.’

प्लेऑफ में कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स ने स्पिनर सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की जोड़ी की बदौलत शनिवार को बारिश से बाधित IPL मैच में तेज शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली. मुंबई इंडियंस की अनुशासित गेंदबाजी के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने वेंकटेश अय्यर की 21 गेंद में 42 रनों की पारी के दम पर 7 विकेट पर 157 रन बनाए. प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने 6.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 65 रन बना लिए थे. लेकिन केकेआर के स्टार स्पिनर सुनील नरेन ने ईशान किशन (22 गेंद, 40 रन) द्वारा दिलाई गई विस्फोटक शुरुआत पर लगाम कसी.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here